For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर ने किया खुलासा, बताया कौन है आज के जमाने का ओवररेटेड खिलाड़ी

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और विवाद का नाता अक्सर एक-दूसरे के साथ ही चलता नजर आता है। फिर चाहें वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को लताड़ना हो, या फिर राजनीति से जुड़े विवादित बयान देना, पाकिस्तान का यह पूर्व तेज गेंदबाज अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है। इस बार शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के विकेटकपीर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को लेकर ऐसा ही एक विवादित बयान दिया है, जिस पर काफी विवाद हो सकता है। शोएब अख्तर का मानना है कि जॉनी बेयरस्टो मौजूदा समय के सबसे ओवर रेटेड खिलाड़ी हैं। क्रिकेटर से खेल विशेषज्ञ बने शोएब अख्तर का यह बयान इंग्लिश फैन, आलोचकों और विशेषज्ञों को पसंद नहीं आ रहा है।

जोस बटलर को सीमित ओवर्स प्रारूप का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है और उनकी गेंदों को आसानी से स्टेडियम के बाहर पहुंचाने की क्षमता विपक्षी टीम को अच्छा खासा सिरदर्द देती है। बटलर इंग्लैंड की टीम का अहम हिस्सा हैं और जेसन रॉय के साथ विस्फोटक शुरुआत देकर इंग्लैंड के खेलने का तरीका बदल दिया। शोएब अख्तर ने यह बयान स्पोर्टस क्रीड़ा के साथ बात करते हुए दिया।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: जिस रन आउट ने बदला पूरा मैच अब उसको लेकर छिड़ा विवाद, जानें क्या है पूरा मामला

जॉनी बेयरस्टो ने 2011 में इंग्लैंड के लिये वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया लेकिन उनके लिये मौके काफी कम मिल रहे थे, लेकिन जोस बटलर के लिये साल 2017 में बटलर के लिये चीजें बदली जब उन्होंने 10 वनडे मैच में 500 रन बना डाले। एलेक्स हेल्स पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होने के बाद बटलर ने जेसन रॉय के साथ पारी का आगाज भी किया और 2019 विश्व कप में 532 रन बनाकर इंग्लैंड को पहला खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

बेयरस्टो की विस्फोटक तकनीक के चलते उन्हें कई टी20 लीग में जगह मिली और दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल में वो सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने और अब तक 28 मैचों में 730 रन बना चुके हैं। ऐसे में शोएब अख्तर का यह बयान काफी हैरान करने वाला है।

और पढ़ें: Euro Cup 2020: इंग्लैंड की हार के जले पर जिम्मी नीशम ने छिड़का नमक, बाउंड्री काउंट नियम याद कर मारा ताना

आपको बता दें कि जोस बटलर आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों में जोस बटलर खेलते हुए नजर नहीं आयेंगे क्योंकि इंग्लैंड की टीम का शेड्यूल काफी टाइट है। आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन यूएई में सितंबर 19 से 15 अक्टूबर के बीच खेला जाना है।

Story first published: Monday, July 12, 2021, 18:03 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+