For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL2018: शतकों के मामले में आगे है RCB, लेकिन ट्रॉफी से रही है दूर

मुम्बई: आईपीएल-11 के 17वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 64 रनों से करारी शिकस्त दी। राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान की टीम में दो बदलाव हुए थे। ओपनर डॉर्सी शॉर्ट की जगह हेनरिक क्लासेन और धवल कुलकर्णी की जगह स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में लिया गया। लेकिन दोनों ही खिलाड़ी एकदम फ्लॉप साबित हुए। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स में भी दो बदलाव हुए। दरअसल सुरेश रैना फिट होने के बाद मुरली विजय की जगह दोबारा टीम में शामिल किए गए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से वॉटसन ने 57 गेंदों में 106 रन बनाये और राजस्थान रॉयल्स को पुणे में हराकर टीम ने तीसरी जीत दर्ज कर ली। इस सीजन का पहला शतक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा था। ऐसा नहीं है कि शतक जड़ने वाले की किस्मत हमेशा अच्छी ही रहे, कभी-कभी शतक जड़ने के बाद भी टीम अपेक्षित सफलता नहीं प्राप्त कर पाती है, ये हम नहीं बल्कि आंकड़े कह रहे हैं।

आईपीएल ट्रॉफी से दूर है RCB

आईपीएल ट्रॉफी से दूर है RCB

आईपीएल इतिहास में अब तक 49 शतक लगे हैं। इनमें सबसे अधिक 12 शतक आरसीबी की तरफ से लगे हैं लेकिन टीम को एक भी आईपीएल ट्रॉफी अपने हाथों में लेने का मौका नहीं मिला है।

किंग्स इलेवन पंजाब है दूसरे स्थान पर

किंग्स इलेवन पंजाब है दूसरे स्थान पर

दूसरे स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब है जिनके बल्लेबाजों ने अबतक 10 शतक ठोंके हैं। ये टीम भी अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी के लिए तरस रही है।

दिल्ली डेयरडेविल्स को है आईपीएल खिताब का अभी इंतजार

दिल्ली डेयरडेविल्स को है आईपीएल खिताब का अभी इंतजार

दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाजों ने भी 7 शतक जमाए हैं और इन्हें भी आईपीएल खिताब का अभी इंतजार है। तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में दिल्ली डेयरडेविल्स है।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजों ने जमाए हैं। मगर यह टीम अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। इसी प्रकार दूसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब काबिज है, लेकिन वह भी आईपीएल ट्रॉफी अपने हाथों में नहीं ले सकी है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ वॉटसन बने आईपीएल के सबसे खास खिलाड़ी

Story first published: Saturday, April 21, 2018, 12:20 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+