For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ वॉटसन बने आईपीएल के सबसे खास खिलाड़ी

पुणे: आईपीएल-11 का 17वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रााजस्थान रॉयल्स के बीच पुणे में खेला गया जहां चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 64 रनों से करारी शिकस्त दी। इससे पहले राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान की टीम में दो बदलाव हुए थे। ओपनर डॉर्सी शॉर्ट की जगह हेनरिक क्लासेन और धवल कुलकर्णी की जगह स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में लिया गया। लेकिन दोनों ही खिलाड़ी एकदम फ्लॉप साबित हुए। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स में भी दो बदलाव हुए। दरअसल सुरेश रैना फिट होने के बाद मुरली विजय की जगह दोबारा टीम में शामिल किए गए और हरभजन सिंह की जगह कर्ण शर्मा को शामिल किया गया था।

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी वॉटसन जड़ चुके हैं शतक

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से वॉटसन ने 57 गेंदों में 106 रन बनाये और राजस्थान रॉयल्स को पुणे में हराकर टीम ने तीसरी जीत दर्ज कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेन वॉटसन के तूफानी शतक की बदौलत 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 204 रन बनाए। हालाँकि इसमें राजस्थान की ख़राब फील्डिंग का भी योगदान रहा जब दो मौकों पर राहुल त्रिपाठी ने उनका कैच टपका दिया और ये टीम के लिए बहुत भारी पड़ा। इस सीजन का पहला शतक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा।

वॉटसन के नाम दर्ज हुआ ये 'खास' रिकॉर्ड

कभी राजस्थान की टीम से खेलने वाले वॉटसन आईपीएल 2018 में अपनी पुरानी टीम पर अकेले ही भारी पड़े और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का दूसरा शतक ठोंक दिया। वॉटसन आईपीएल इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने एक फ्रैंचाइजी के खिलाफ और उसके लिए शतक जमाया हो। वॉटसन ने इसके पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी आईपीएल में शतक लगाया था जब वो राजस्थान की टीम में खेला करते थे। 2013 के आईपीएल सीजन में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए वॉटसन ने चेपॉक स्टेडियम में 58 गेंदों में 101 रन बनाए थे। हालाँकि वो मैच राजस्थान की टीम हार गई थी।

ये भी पढ़ें: CSKvRR: वॉटसन के तूफानी शतक की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 64 रनों से हराया

Story first published: Saturday, April 21, 2018, 8:56 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+