Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्रॉफी का 'विराट' मैच आज: करो या मरो वाली होगी जंग

लंदन। आज का दिन टीम इंडिया के लिए काफी अहम है क्योंकि आज अगर विराट कोहली की सेना साउथ अफ्रीका से हारती है तो वो चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले से आउट हो जाएगी। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं इसलिए आज का मैच दोनों ही के लिए काफी अहम है।

आंकड़ों के हिसाब से तो टीम इंडिया अफ्रीका पर भारी है लेकिन मौजूदा दौर की बात करें तो अफ्रीका की टीम काफी मजबूत है।

आज सबकी निगाहें कोहली के ऊपर

गौरतलब है कि अपने पिछले मैच में भारत ने श्रीलंका के सामने 322 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे श्रीलंका टीम ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया था इसलिए आज सबकी निगाहें कोहली के ऊपर होंगी। उम्मीद है कि आज के मैच में वो मध्य क्रम के बल्लेबाज केदार जाधव को बाहर बिठा कर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अंतिम एकादश में जगह दे सकते हैं।

फिरकी जादूगर अश्विन को मिल सकता है मौका

अश्विन अभी तक हुए दोनों मैच में बाहर ही बैठे हैं, पाकिस्तान के खिलाफ तो नहीं लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उनकी कमी को टीम इंडिया ने काफी महसूस किया था इसलिए उम्मीद है कि कोहली आज अश्विन को जरूर मौका देंगे।

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह

फिलहाल आज के मैच में रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी वैसा ही प्रदर्शन करेंगे जिसके लिए वो जाने जाते हैं, तो वहीं युवा हार्दिक पांड्या निचले क्रम में अहम भूमिका निभाएंगे जिसमें उन्हें रवींद्र जड़ेजा का भी साथ मिलेगा, ऐसी आशा की जा रही है।

जसप्रीत बुमराह, पांड्या और जडेजा

गेंदबाजी में कोहली भुवनेश्वर कुमार,उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, पांड्या और जडेजा पर भरोसा कर सकते हैं तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में न ही बल्लेबाज चले थे न ही गेंदबाज। डेविड मिलर ने जरूर 75 रनों का पारी खेल टीम को संभाला था। वहीं गेंदबाजों में मोर्ने मोर्कल तीन विकेट लेकर उसके सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। भारत के खिलाफ उसे दोनों क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

टीम इंडिया का पलड़ा भारी

आंकड़ों के लिहाज से दोनों टीमों के बीच पिछले चार वर्षों का आकलन करें तो यकीनन टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। ऐसे में भारत की इस मैच को जीतने की दावेदारी कहीं ज्यादा है। कुल मिलाकर आज जो अ्च्छा खेलेगा वो ही जीतेगा, ऐसी आशा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+