For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Qualifier 2 में पृथ्वी शॉ को बाहर बिठायेगी दिल्ली, रहाणे नहीं इस खिलाड़ी को मिलेगी ओपनिंग

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में अपने पहले खिताब की तलाश में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अब फाइनल की जंग के लिये रविवार को अबुधाबी के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती का सामना करना होगा। प्लेऑफ 1 में मुंबई के हाथों हार का सामना करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिये खिताब जीतने का यह आखिरी मौका होगा। इस मैच से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कई चीजों में सुधार करने की जरूरत है, जिसमें सबसे जरूरी है उसकी सलामी जोड़ी का प्रदर्शन।

दिल्ली कैपिटल्स के लिये उसके सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है जिनका बल्ला पिछले कुछ समय से खामोश चल रहा है। इतना ही नहीं उनकी खराब फॉर्म के चलते दिल्ली की ओर से जब अजिंक्य रहाणे को सलामी बल्लेबाजी का मौका दिया गया तो वो भी कुछ खास नहीं कर सके और रन बनाने में नाकाम रहे। ऐसे में करो या मरो के इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकती है।

और पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद में एक बदलाव टीम को दिला सकता है फाइनल का टिकट

रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स का टीम मैनेजमेंट रविवार को होने वाले इस मैच में पृथ्वी शॉ को अब और मौका नहीं देना चाहता और उन्हें बाहर बिठाया जा सकता है। पृथ्वी शॉ ने इस सीजन 136.52 की स्‍ट्राइक रेट से 13 मैचों में सिर्फ 228 रन बनाये हैं जबकि लीग की पिछली 8 पारियों में उनका बेस्ट स्कोर 19 रन रहा है।

टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पिछले 6 में से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसे देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैनेजमेंट दूसरे प्लेऑफ से शॉ को बाहर बिठा सकती है। हालांकि दिल्ली के पास इस खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट नहीं है तो वह उन्हें बाहर करने की हालत में ललित यादव या फिर तुषार देशपांडे को मौका दे सकती है।

और पढ़ें: IPL 2020: इन 3 वजहों के चलते कोहली को कप्तानी से नहीं हटा सकती RCB

वहीं इनसाइड स्‍पोर्ट्स की खबर की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में शिखर धवन के साथ मार्कस स्‍टोइनिस को बतौर ओपनर उतार सकती है। शिखर धवन ने इस साल दिल्ली के लिये सबसे ज्यादा 525 रन बनाने का काम किया है जिसमें उनके 2 लगातार शतक भी शामिल हैं। वहीं मार्कस स्‍टोइनिस ने भी दिल्ली के लिये 26.16 की औसत और 150.23 की स्‍ट्राइक रेट से 3 अर्धशतक लगाते हुए 15 मैचों में 314 रन बनाने का कारनामा किया है।

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के हेड कोच रिकी पोंटिंग टीम की ओपनिंग में बदलाव करते हुए मार्कस स्टोइनिस को मौका दे सकते हैं, जिस पर आखिरी फैसला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स की होने वाली टीम मीटिंग के बाद ही लिया जायेगा।

Story first published: Sunday, November 8, 2020, 17:06 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+