Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो क्या सच में बाबर....हमारे कोहली जैसे हैं...क्या कहना है आपका?

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कोच मिकी ऑर्थर ने पाक क्रिकेटर बाबर आजम की तुलना क्रिकेट की दुनिया के जगमगाते सितारे विराट कोहली से की है। मिकी ने कहा कि उन्हें लगता है कि बाबर आजम ही कोहली को टक्कर दे सकते हैं।

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब मिकी ने किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर की तुलना इंडिया के नायाब सितारों से की हो। इससे पहले वो असद शफीक को सचिन तेंदुलकर जैसा बता चुके हैं।

दरअसल बाबर और विराट दोनों ही मध्यक्रम में बैटिंग करते हैं। दोनों ही युवा हैं और दोनों ही की बैटिंग स्टाइल काफी हद तक मिलती जुलती है।हालांकि बाबर, विराट से काफी जूनियर हैं। वो केवल अभी 22 साल के हैं। गौरतलब है कि बाबर आजम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन टेस्ट में नाबाद 90 रनों की पारी खेली थी।

मिकी ऑर्थर ने ये बात हाल ही में सिडनी मॉर्निंग हेरल्ड से बात की थी, जहां उन्होंने बाबर को विराट जैसा बताया था। उन्होंने कहा था कि बाबर इस समय वैसा ही खेल रहे हैं जैसे इस उम्र में विराट खेलते थे। हालांकि उन्होंने माना कि यह तारीफ थोड़ी ज्यादा है, पर ठीक है।

आपको बता दें कि बाबर ने पाकिस्तान के लिए अब तक खेले 18 वनडे मैचों में 52.11 के औसत से 886 रन बनाए हैं जबकि विराट कोहली ने अब तक वनडे में 26 शतक जड़े हैं और 52.93 के औसत से 7,570 रन बनाए हैं।

इस बारे में आपका क्या कहना है, अपनी राय नीचे के कमेंट बॉक्स में जरूर दर्ज कराएं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+