मुंबई। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाये गये क्रिकेटरों अजित चंदीला और हिकेन शाह को सजा सुना दी गई है। अजित चंदीला पर आजीवन और हिकेन शाह पर पांच साल का बैन लगाया गया है।
यह सजा बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर की अध्यक्षता में बनीं समिति ने सुनाया है।मनोहर की अध्यक्षता में अनुशासन समिति ने चंदीला और शाह को अपने ऊपर लगे आरोपों का लिखित जवाब देने के लिए चार जनवरी तक का समय दिया था और उसके बाद आज समिति ने फैसला सुनाया।
Ajit Chandila has been banned for life,Hiken Shah banned for 5 yrs: Niranjan Shah,BCCI disciplinary committee member pic.twitter.com/oJOzse5L8H
— ANI (@ANI_news) January 18, 2016 मालूम हो कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेल चुके चंदीला को आईपीएल के छठे संस्करण के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने उनके साथी खिलाड़ियों एस. श्रीसंत और अंकित चव्हाण के साथ 2013 में गिरफ्तार किया था। श्रीकांत और चव्हाण को जहां बीसीसीआई आजीवन प्रतिबंधित कर चुकी है, वहीं चंदीला पर फैसला आज आया है।