Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राजस्थान को हराने के बाद कप्तान कोहली के हौसले बुलंद, कहा फाइनल खेलेंगे

पुणे। आईपीएल के एलिमिनेटर राउंड में राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली के हौसले बहुत ज्यादा बुलंद हैं। इसलिए मीडिया से बात करते हुए आक्रामक कप्तान कोहली ने कहा कि अब एक अच्छा मैच उन्हें फाइनल में जगह दिला सकता है। आरसीबी अब क्वालीफायर में पहुंच चुकी है अब उसका मुकाबला 22 मई को रांची में चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा।

गौरतलब है कि अब्राहम डिविलियर्स (66) की नायाब पारी और संयुक्त रूप से अपने गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन के बल पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बुधवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के इलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 71 रनों से हराकर रॉयल्स को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

कोहली ने अब्राहम डिविलियर्स की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक बेहतरीन खिलाड़ी है, उसकी जितना तारीफ की जाये कम ही है। हम इस सत्र में बहुत अच्छा खेले हैं, अब सारे मुकाबले सेमीफाइनल की तरह है और हमारी पूरी कोशिश है कि हम फाइनल खेलें, अपनी टीम की सफलता को देखकर बतौर कप्तान मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+