For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL : ये हैं सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी, टाॅप पर हैं सुरेश रैना

नई दिल्ली। खेल के किसी भी प्रारूप में फील्डर मैच का भाग्य निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फील्डर द्वारा तनावपूर्ण स्थिति में ड्राॅप किए गए किसी भी कैच से टीम के लिए जीत की संभावना कम हो सकती है। दूसरी तरफ, अगर कोई खिलाड़ी कैच लेने में सफल होता है, तो मैदान पर टीम को एक बड़ा बढ़ावा मिलता है। आम तौर पर टी 20 आई में, टीमें अपने सर्वश्रेष्ठ फील्डरों को सीमा रेखा पर उन स्थानों पर रखना पसंद करती हैं, जहां उन्हें कैच मिलने की सबसे अधिक संभावना होती है। इस लेख में, हम उन 5 खिलाड़ियों की बात करेंगें जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक कैच पकड़े हैं-

5. विराट कोहली - 76 कैच

5. विराट कोहली - 76 कैच

भारतीय कप्तान विराट कोहली आरसीबी टीम के लिए पहले सीजन से ही खेल रहे हैं। उन्होंने लीग इतिहास में अब तक 76 कैच लपके हैं। ये कैच 190 पारियों में आए हैं। विराट 2013 के सत्र से टीम की अगुवाई कर रहे हैं लेकिन कप्तान के रूप में खिताब की जीत का स्वाद चखना बाकी है।

4. एबी डिविलियर्स - 83

4. एबी डिविलियर्स - 83

प्रोटीज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स विश्व क्रिकेट में सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने अब तक 122 पारियों में 83 कैच पकड़े हैं। एबी डिविलियर्स लंबे समय से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और पहले दिल्ली टीम का हिस्सा थे।

IPL 2021: वो 5 खिलाड़ी जिनकी किस्मत चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़ने के बाद चमक उठी

3. रोहित शर्मा - 89

3. रोहित शर्मा - 89

रोहित शर्मा आईपीएल में कप्तान होने के नाते ज्यादातर सर्कल के अंदर क्षेत्ररक्षण करते नजर आते हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 200 मैचों में 89 कैच लिए हैं। वह एक कप्तान के रूप में आईपीएल में (5) सबसे अधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड रखते हैं। रोहित वहां कैच लपकते हैं जहां कैच लेने की संभावना कम रहती है। वह 30 गज के अंदर फील्डिंग करते हुए बल्लेबाजों को शाॅट मारने से रोकते हैं।

2. किरोन पोलार्ड - 90

2. किरोन पोलार्ड - 90

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने समय के साथ सभी को चौंकाते हुए अपने अविश्वसनीय कैच लपके। उनका कद उन्हें मजेदार कैच लपकने में भी मदद करता है और यही कारण है कि वह ज्यादातर बाउंड्री के करीब देखे जाते हैं। उन्होंने लीग की 164 पारियों में अब तक 0.548 के अनुपात में 90 कैच लपके हैं।

IPL 2021 : ये हैं सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-6 बल्लेबाज

1. सुरेश रैना - 102

1. सुरेश रैना - 102

सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान फील्डरों में गिने जाते हैं। आईपीएल में 102 कैच के साथ, वह लीग में 100 से अधिक कैच पकड़ने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। रैना ने अपने अधिकांश आईपीएल मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं और गुजरात लायंस टीम का नेतृत्व भी किया है जब पूर्व में दो साल के लिए चेन्नई को प्रतिबंधित किया गया था। मैदान पर उन्होंने कुल 192 पारियों में 102 कैच लपके हैं।

IPL खिताब जीतने वाली टीमों की लिस्ट, CSK लगातार दो बार रहा था विजेता

Story first published: Wednesday, March 24, 2021, 20:44 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+