For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शुभमन गिल की तकनीक से इरफान पठान हुए प्रभावित, वसीम जाफर ने बताई कमी

नई दिल्लीः भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए पहले दिन स्टंप तक 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए थे। भारत के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल की अनुपस्थिति में मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने ओपनिंग की शुरुआत की। गिल बहुत अच्छे थे और वे टेस्ट क्रिकेट में चौथा अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए। वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए और 93 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हो गए।

जाफर ने गिल की एक समस्या बताई है-

जाफर ने गिल की एक समस्या बताई है-

वसीम जाफर ने गिल की एक समस्या बताई है। जाफर का मानना है कि गिल फुल लेंथ की गेंदों को भी अपनी पिच के अंदर जाकर खेलने की आदत रखते हैं लेकिन ऐसा करते हुए उनको अपनी फुट मूवमेंट का भी ध्यान रखना होगा।

जाफर का यह कमेंट तब आया जब युवा गिल काईल जैमिसन की गेंद पर आउट हो गए। उससे पहले उन्होंने एक अच्छा अर्धशतक बना लिया था। जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए जाफर ने कहा कि, गिल को पूरी लंबाई की गेंदों के लिए तैयार होने की जरूरत है। वह क्रीज में गहराई तक जाते हैं और बैकफुट शॉट्स को खेलने की आदत रखते हैं। लेकिन उन्होंने अब तक अधिकतर समय ओपनिंग में ही खेला है, तो अगर वो मीडिल ऑर्डर में खेलना चाहते हैं तो फुल लेंथ की गेंदों पर उनको काम करना होगा। क्योंकि इंटरनेशनल बॉलर इसी लेंथ पर गेंद करेंगे।

श्रीलंका की विंडीज पर जीत के बाद ये है WTC 2021-23 अंक तालिका की स्थिति

इरफान पठान हुए प्रभावित-

इरफान पठान हुए प्रभावित-

जाफर ने कहा कि गिल को क्रीज में अंदर जाते हुए अपने सिर को बॉल की मूवमेंट के साथ आगे लेकर आना होगा।

दूसरी ओर इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा है कि, मैं पूरी आशा करता हूं कि गिल का बहुत अच्छा करियर है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में, क्योंकि मुझे लगता है वह विदेशी दौरों पर बहुत अहम हो सकते हैं। उनके पास गजब का बैकफुट गेम है और शुरुआती मूवमेंट हैं।

पठान कहते हैं कि वे इस बात से प्रभावित हैं कि गिल अपने तकनीकी मुद्दों पर काम करने की इच्छा रखते हैं और उन्होंने जिस तरह से अपने छोटे करियर में स्पिनरों को खेला है वह काबिलेतारीफ है। पठान इस बात से खुश हैं कि गिल फुल लेंथ गेंदों पर बढ़िया काम कर रहे हैं।

 पहले दिन की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन

पहले दिन की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन

भारत ने पहले टेस्ट मैच में पहले दिन की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए थे। शुभमन गिल के अलावा श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा भी अर्धशतक लगा चुके हैं। ये दोनों ही बल्लेबाज नाबाद हैं जहां अय्यर 136 गेंदों पर 75 रन बनाकर खेल रहे हैं और जडेजा 100 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे क्रमशः 26 और 35 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड के जेमिसन भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में अच्छा करते हैं और यहां भी उन्होंने 3 विकेट लेकर मोर्चा संभाला हुआ है। भारत के पास अभी भी कुछ बैटिंग बची हुई है और टीम 400 प्लस के स्कोर की ओर देख रही है।

Story first published: Friday, November 26, 2021, 8:21 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+