For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संन्यास से वापसी कर सकते हैं इरफान पठान, रैना को लेकर चयनकर्ताओं से किया सवाल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिये जाने जाते हैं। इस साल जनवरी में आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इरफान पठान मौजूदा समय में कॉमेंटेटर के रूप में नजर आते हैं लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान इरफान पठान ने साफ किया है कि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर से वापसी कर सकते हैं।

और पढ़ें: पीसीबी के फैसले से खुश नहीं हैं उमर अकमल, कहा- फिक्सिंग पर फिर करेंगे अपील

ने कहा, 'रिटायरमेंट से ठीक पहले मुझे क्रिकेट में मज़ा नहीं आ रहा था। लेकिन हाल ही में जब मैनें रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया तो फिर से पूरानी भावनायें जग गयीं। जब तक मैं फिट हूं, कुछ भी हो सकता है। मैं आपको सीधे-सीधे फिलहाल कुछ भी नहीं सकता लेकिन देखतें हैं कि भविष्य के गर्भ में क्या है।'

और पढ़ें: नहीं रहे सौरव गांगुली के बचपन के कोच, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

लोगों की बातों से नहीं पड़ता फर्क

लोगों की बातों से नहीं पड़ता फर्क

इरफान पठान से जब पूछा गया कि कई बार सोशल मीडिया पर उन्हें अपना मत रखने के लिये ट्रोल किया जाता रहा है तो क्या उन्हें इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा, 'लोग तो कई दफा नकारात्मक बातें करतें हैं, उन्हें इस बात से क्या फर्क पड़ता है कि आप क्या करतें हैं। अगर आप दाहिने जातें हैं और सही काम करते हैं तो वो कहेंगे कि बायें चलो और दूसरा काम करो। ऐसे लोग तो हमारे परिवार में भी होतें है इसलिए मैं इससे बहुत परेशान नहीं होता। मेरी राय से कोई भी असहमत हो सकता है लेकिन भाषा में गंदगी मुझसे सहन नहीं होती है। जहां तक बात साफ साफ कहने की है तो मैं अपनी राय देने से नहीं हिचकता हूं। मुझे जो मुद्दा सही लगता है, उस पर मैं कहता हूं।'

खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की मिलनी चाहिये छूट

खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की मिलनी चाहिये छूट

इरफान पठान ने हाल ही में चयनकर्ताओं पर निशाना साधते हुए सुरेश रैना को पूरी तरह से नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया था। इरफान का मानना है कि जो खिलाड़ी भारतीय चयनकर्ताओं के रडार में नहीं हैं उन्हें विदेशी टी20 लीग में खेलने की इजाजत मिलनी चाहिये। उल्लेखनीय है कि खुद इरफान पठान को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टी20 लीग में खेलने का ऑफर मिल चुका है, जिसे बीसीसीआई के कड़े नियमों के चलते उन्हें ठुकराना पड़ा था।

अपने करियर के अंतिम दिनों में घरेलू क्रिकेट के कुछ सीजन उन्होंने वड़ोदरा के बजाय जम्मू कश्मीर के लिये खेलकर बिताये, इस दौरान उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को भारत के लिये खेलने को लेकर प्रेरित किया।

हार्दिक पांड्या से रहा है खासा लगाव

हार्दिक पांड्या से रहा है खासा लगाव

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या का बचपन से ही इऱफान पठान से खासा लगाव रहा है। वह उन्हें अपना रोल मॉडल मानते आये हैं और मौजूदा समय में भारतीय टीम के अहम सदस्य बन चुके हैं।

इस पर बात करते हुए पठान ने कहा, 'पांड्या फिलहाल किसी भी फॉर्मेंट में टॉप 10 में नहीं हैं। उनमें बहुत काबिलियत है लेकिन हमें एक ऐसा ऑलराउंडर मिल जाए जो मैच अपने दम पर जिता दे तो टीम इंडिया बेहद शक्तिशाली टीम हो जायेगी।'

Story first published: Friday, July 31, 2020, 17:37 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+