For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पीसीबी के फैसले से खुश नहीं हैं उमर अकमल, कहा- फिक्सिंग पर फिर करेंगे अपील

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में पीसीबी ने उमर अकमल पर मैच फिक्सिंग के बारे में बोर्ड को जानकारी नहीं देने के चलते 3 साल का बैन लगा दिया था जिसके बाद अकमल ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी। उमर अकमल की अपील पर कोर्ट ने सजा को घटा कर 18 महीने कर दिया। हालांकि उमर अकमल कोर्ट के इस फैसले से भी खुश नहीं हैं और वह इस बैन को पूरी तरह से हटाने के लिये एक बार फिर से कोर्ट का रुख करने के बारे में सोच रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि उमर अकमल पर लगा बैन अब फरवरी 2020 से अगस्त 2021 तक जारी होगा। उमर अकमल पर लगे बैन के फैसले पर स्वतंत्र अधिनिर्णायक फकीर मोहम्मद खोखर ने फैसला सुनाते हुये बैन की अवधि को कम करने का काम किया। हालांकि अकमल अभी भी फैसले से खुश नहीं हैं और वह दोबारा अपील करना चाहते हैं।

और पढ़ें: संन्यास से वापसी कर सकते हैं इरफान पठान, रैना को लेकर चयनकर्ताओं से किया सवाल

फैसले के बाद स्थानीय मीडिया से बात करते हुए उमर अकमल ने कहा,'मुझसे पहले भी काफी क्रिकेटर थे जिन्होंने भ्रष्टाचार किया था लेकिन किसी को भी मेरे जैसी सख्त सजा नहीं दी गयी थी। मैं एक बार फिर अपील करूंगा कि मेरी सजा और कम कर दी जाये। मैं इस निलंबन से खुश नहीं हूं।'

गौरतलब है कि खोखर ने उमर अकमल पर दिये अपने आदेश में कहा कि उन पर मामला साबित हो गया था लेकिन उन पर सख्त रवैया अपनाया गया था, जिसके बाद उन पर सहानुभूति दिखाते हुए उनके बैन को कम करने का फैसला लिया गया।

और पढ़ें: ENG vs PAK: इंग्लैड के खिलाफ टीम सेलेक्शन से खुश नहीं शोएब अख्तर, जानें क्या कहा

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पर बात करते हुए कहा कि अदालत ने सहानुभूति दिखाते हुए अकमल की सजा से डेढ़ साल घटा दिया है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर तो ली थी लेकिन फिर भी अपने पक्ष को सही साबित करने की कोशिश की। इसके बाद उमर अकमल पर पीसीबी ने उन पर 3 साल का बैन लगा दिया था।

Story first published: Friday, July 31, 2020, 1:31 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+