
रुपहले पर्द पर विक्रम संग पठान-
पठान ने बताया है कि वह नई शुरुआत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। खास बात यह है कि पठान दक्षिण भारत के सुपरस्टार विक्रम के साथ सिल्वर स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। छोटे पर्दे पर विभिन्न एड और कार्यक्रम में नजर आ चुके पठान के लिए यह सिनेमा का डेब्यू होगा। इस मूवी का निर्देशन अजय ज्ञानमुथु करेंगे जिन्होंने अतीत में डिमोंटे कॉलोनी, इमाइका नोडीगल जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
|
'नया काम, नया चैलेंज'
इस बात की घोषणा करते हुए पठान ने कुछ खुलासा नहीं किया है कि मूवी में उनका रोल क्या होगा लेकिन एक वीडियो के जरिए उन्होंने ट्विटर पर पुष्टि कर दी है कि वह मूवी में काम करने जा रहे हैं। पठान ने जो कैप्शन लिखा है वह इस प्रकार पढ़ा जा सकता है- 'नया काम, नया चैलेंज, इसकी ओर आगे देख रहा हूं।' बता दें कि पठान ने 2012 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला है। आखिरी बार उन्होंने 2 अक्टूबर 2012 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मुकाबला खेला था।
गांगुली के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर सीओए चीफ विनोद राय ने कही ये बात

इरफान पठान का करियर-
पठान, हरभजन सिंह के बाद ऐसे दूसरे टेस्ट गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत के लिए हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। पठान ने भारत के लिए अंतिम टेस्ट मैच 2008 में खेला था जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट प्लेयिंग इलेवन में जगह बनाई थी। वहीं पठान ने देश के लिए आखिरी बार वनडे मैच अगस्त 2012 में श्रीलंका के पलेकल में खेला था। पठान ने भारत की ओर से 29 टेस्ट में 100 विकेट लिए हैं जबकि 1105 रन बनाए हैं। जबकि 102 वनडे मैचों में 173 विकेट लिए हैं और 1,544 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम 5 अर्धशतक हैं।


Click it and Unblock the Notifications
