नई दिल्ली। देश भर में तेजी से फैल रही महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिये जहां सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एकजुट होकर दिन रात काम कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस नाजुक स्थिति में भी लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में ऐसे ही संदिग्ध मरीजों को क्वारेंटाइन करने पहुंची मेडिकल और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की शर्मनाक घटना सामने आई। पत्थरबाजी की इस घटना ममें डॉक्टर समेत 5 लोग घायल हो गये जबकि एंबुलेंस समेत पुलिस की गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
यह शर्मनाक घटना 3 घंटे तक जारी रही और डाक्टर्स और पुलिस पर ऐसा हमला होता रहा।
इस घटना के सामने आने के आम आदमी से लेकर दिग्गज हस्तियां अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने इस घटना की आलोचना करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया है।
और पढ़ें: धोनी के अंदर क्रिकेट बाकी, खेल सकते हैं टी20 विश्व कप- मोहम्मद कैफ
मुरादाबाद में हुई घटना को लेकर इरफान पठान ने कहा,'अगर तुम चिकित्सक/डॉक्टर्स पर हमला करोगे, तो तुम्हें बचाएगा कौन? मुरादाबाद में डॉक्टर्स पर यह हमला बड़ा ही शर्मसार करने वाला है।'
गौरतलब है कि मुरादाबाद में हुई इस शर्मनाक घटना में 7 महिलाओं समेत अब 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इरफान पठान ने इस ट्वीट से पहले केरल की कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में तारीफ की थी।
इरफान पठान ने अपने ट्वीट में जानकारी देते हुए लिखा कि पिछले 24 घंटे में केरल से एक भी नया केस कोरोना संक्रमण का नहीं आया है। राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है। इसके साथ ही लोगों की सबसे ज्यादा टेस्टिंग भी कर रहे हैं।
और पढ़ें: सारी हदें तोड़ ट्विटर पर दानिश कनेरिया से भिड़े फैजल इकबाल, कहा- पैसों के लिये बेची आत्मा
आपको बता दें कि मुरादाबाद में हुई इस घटना में हमलावरों ने पहले पथराव किया लेकिन जैसे ही पुलिस की टीम ने सख्त रुख अपनाया वहां कि महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए पत्थरबाजी शुरु कर दी।