सारी हदें तोड़ ट्विटर पर दानिश कनेरिया से भिड़े फैजल इकबाल, कहा- पैसों के लिये बेची आत्मा
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर टीम के साथी खिलाड़ी दानिश कनेरिया को लेकर बड़ा बयान दिया था जिसके बाद कनेरिया ने भी सोशल मीडिया पर उसका जवाब दिया। पाकिस्तान के इन 2 पूर्व खिलाड़ियों के बीच हुई इस बहस में अब पूर्व खिलाड़ी फैजल इकबाल भी शामिल हो गये हैं, जिन्होंने ट्विटर पर दानिश कनेरिया के साथ न सिर्फ तीखी बहस की बल्कि उन्हें मैच फिक्सर और पैसों के लिये आत्मा बेच देने वाला बताया।
और पढ़ें: सुरेश रैना ने भारतीय चयनकर्ताओं पर लगाये गंभीर आरोप, बताया गैर-जिम्मेदार
दरअसल यह पूरा मामला तब शुरु हुआ जब पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने दानिश कनेरिया के एक वीडियो पर कमेंट किया जिसमें वह वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा को स्लेज करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस पर इंजमाम ने कहा था कि कनेरिया लारा को स्लेज करने गये थे और उन्हें बुरी तरह मार पड़ी। इस पर जवाब देते हुए कनेरिया ने कहा था कि उन्होंने लारा को करियर में 5 बार आउट किया था और अगर पीसीबी ने साथ दिया होता तो वो आज करियर में कुछ और विकेट नाम कर चुके होते।
और पढ़ें: 'इमरान खान ने रची थी जावेद मियांदाद को बाहर करने की साजिश', पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का खुलासा
|
फैजल इकबाल और दानिश कनेरिया के बीच हुई तीखी बहस
इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बहस अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर फैजल इकबाल भी इसमें कूद पड़े। उन्होंने रॉब मूडी के शेयर किये हुए इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा कि इस मैच में उन्हें कनेरिया की पिटाई होने पर फीका पड़ा चेहरा अच्छे से याद है।
उन्होंने कहा,' मुझे ये मैच याद है क्योंकि मैं 12वें खिलाड़ी के रूप में इस टीम का हिस्सा भी था। अपने उस दोहरे शतक में ब्रायन लारा ने कई शानदार छक्के भी लगाये थे। उस 200 रनों की पारी में ब्रायन लारा के खेल को देखकर खुद दानिश कनेरिया का चेहरा भी देखने लायक था। कनेरिया ने किंग लारा को बेवकूफी में स्लेज किया था और बाद में डर के चलते वो खुद काफी निराश नजर आ रहा था।'

कनेरिया ने फैजल को दिया जवाब तो बताया फिक्सर
फैजल इकबाल के इस ट्वीट पर दानिश कनेरिया ने जवाब देते हुए लिखा कि देखो क्रिकेट की बात कौन कर रहै है। पहले अपना कद देखो और उन मैचों की बात करो जिसे पाकिस्तान मेरे दम पर जीता है। वैसे ब्रायन लारा महाम क्रिकेटर थे और मैं उनका सम्मान करता हूं।
कनेरिया के दो टूक जवाब को सुनकर फैजल काफी तिलमिला उठे और ट्विटर पर ही उन्हें मैच फिक्सर, झूठा और पैसों के लिये आत्मा बेचने वाला खिलाड़ी बता दिया।
उन्होंने लिखा,' मेरे आंकड़े एक फिक्सर और झूठे खिलाड़ी से बेहतर हैं जिसने पैसों के लिये अपनी आत्मा बेच डाली। और अब झूठी सहानुभूति पान के लिये 24 घंटे धर्म को मुद्दा बनाने का काम करता है। मैंने गर्व से पाकिस्तान की जर्सी पहनी और अपने आंकड़ों पर मुझे नाज है कम से कम मैं ईमानदारी से खेला।'

पैसों के लिये नहीं बेचा देश, पाकिस्तानी होने पर गर्व
फैजल के तीखे वार पर दानिश कनेरिया ने कहा कि जितना चाहे झूठ फैलायें पर सच नहीं छुपा सकते, मैंने पैसों के लिये कभी देश को नहीं बेचा। अगर बोलना ही है तो उन खिलाड़ियों पर बोलो जो बैन होने के बाद फिर से देश के लिये खेल रहे हैं।
इस पर कनेरिया ने जवाब में लिखा, 'मैंने कभी पैसों के लिए अपने देश को नहीं बेचा, मुझे पाकिस्तानी होने पर गर्व है। ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने देश को पैसों के लिए बेचा और फिर भी टीम में हैं। क्या तुम उनके बारे में बात करोगे? सबको पता है कि तुमने कैसे क्रिकेट खेला।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
