For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इरफान पठान बोले- भारत को भी बेन स्टोक्स की दरकार, युवराज सिंह ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के जरिये बेन स्टोक्स ने साबित कर दिया कि मौजूदा समय में वह दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर खिलाड़ी क्यों हैं। साउथैम्पटन में खेले गये पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद कैरिबियाई टीम मैनेचेस्टर में मैच ड्रॉ कराने की ओर थी लेकिन अकेले बेन स्टोक्स ने अपने दम पर इंग्लैंड की टीम को मैच जिताकर सीरीज में वापसी कराई और 3 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर किया। इस जीत के बाद आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी उन्हें फायदा हुआ और ऑलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर आ गये।

बेन स्टोक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन से दुनिया भर के पूर्व खिलाड़ी प्रभावित हुए और उनकी तारीफ करने लगे। इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान का नाम भी शामिल है जिन्होंने बेन स्टोक्स की तारीफ करते हुए कहा कि अगर भारतीय टीम में भी एक खिलाड़ी बेन स्टोक्स हो जाये तो उसे दुनिया की कोई भी टीम नहीं हरा सकती।

और पढ़ें: ENG vs WI: मैदान पर वापस लौटे जोफ्रा आर्चर, कोरोना टेस्ट में पाये गये नेगेटिव

इरफान पठान के इस ट्वीट पर भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने ट्वीट किया और उन्हे ट्रोल करने की कोशिश की। इरफान पठान के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए युवराज सिंह ने कहा कि आप क्या कहना चाहते हैं कि भारतीय टीम के पास मैच विनर खिलाड़ी नहीं है।

युवराज के ट्वीट पर इरफान पठान ने भी जवाब देते हुए कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि भारतीय टीम से युवराज सिंह आधिकारिक रूप से रिटायर हो चुके हैं ऐसे में टीम इंडिया को उनके जैसे ही एक दूसरे खिलाड़ी की जरूरत है।

इसके जवाब में युवराज ने लिखा कि मुझे पता था यह बात आने वाली है, लेकिन आप भी कुछ कम नहीं थे। इरफान ने भी इमोजी का सहारा लिया और लिखा- आप जानते हैं कि मैं बहुत बढ़िया था भाई।

और पढ़ें: ENG vs WI: तीसरे मैच से बाहर हो सकते हैं बेन स्टोक्स, कोच ने दिया बड़ा बयान

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बेन स्टोक्स ने कई अहम मौकों पर अपनी टीम को अकेले दम पर जिताने का काम किया है। 2019 विश्व कप फाइनल मैच हो या फिर एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया मैच उन्होंने हर जगह खुद को साबित किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में एक बार फिर उन्होंने इस प्रदर्शन को दोहराते हुए पहली पारी में 176 रन और 1 विकेट चटकाया तो वहीं दूसरी पारी में नाबाद 78 रन और 2 विकेट हासिल किए। इसकी बदौलत वेस्टइंडीज को 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि उन्होंने अपने इस प्रदर्शन के दम पर जेसन होल्डर को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर का पायदान कब्जा कर लिया है। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 24 जुलाई से 28 जुलाई के बीच मैनचेस्टर के मैदान पर ही खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, July 23, 2020, 17:42 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+