For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोविड से रिकवरी के बाद इरफान पठान ने लगाई 2km की दौड़, पूरा करने में लगा इतना समय

नई दिल्लीः कोरोनावायरस की दूसरी लहर में भारत के कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर आए हैं। खिलाड़ी ना केवल खुद इससे प्रभावित हुए हैं बल्कि उनके परिजन भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आए हैं। कई क्रिकेटरों ने तो अपने प्रियजनों को खो भी दिया है। आईपीएल 2021 में कुछ खिलाड़ियों ने कोविड-19 का पॉजिटिव टेस्ट कराया था। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान को भी कोरोनावायरस ने अपनी जकड़ में ले लिया था। यह तब हुआ जब इरफान पठान रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का हिस्सा थे। कोविड-19 के बाद अब इरफान रिकवर हो गए हैं और अपनी सामान्य जीवन शैली में लौट आए हैं। उन्होंने शनिवार को एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया जहां पर वह दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

2Km की दौड़ पूरी करने में लगा इतना समय-

2Km की दौड़ पूरी करने में लगा इतना समय-

इरफान इस दौरान 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करते हैं और उनको इस दूरी को तय करने में 11 मिनट लगे। इसके साथ ही पठान ने अपने फिटनेस को लेकर फैंस को भी अपडेट दिया है। पठान ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया जहां पर उन्होंने कैप्शन दिया है, "मेरी कोविड-19 से रिकवरी के बाद यह पहली दौड़ है। मैं 2 किलोमीटर दौड़ना चाहता था और देखना चाहता था कि कोविड-19 में मेरी फिटनेस किस तरह की है।" वह आगे कहते हैं इसने करीब 11 मिनट लिए। मैं आप लोगों को अपडेट देता रहूंगा की यह किस तरीके से जा रहा है।

संजना गणेशन का डांस वीडियो वायरल, फैंस ने पूछा- 'हसबैंड जसप्रीत बुमराह कहा हैं'

मोटिवेशनल मैसेज सभी लोगों के लिए दिया-

मोटिवेशनल मैसेज सभी लोगों के लिए दिया-

इसके अलावा पठान ने एक मोटिवेशनल मैसेज सभी लोगों के लिए दिया है और कहा है कि भले ही आपको कोविड-19 हुआ हो लेकिन हार्ड वर्क जारी रखिए। अगर आप रिकवर हो गए हैं तो ट्रेनिंग शुरू कर दीजिए अपनी देखभाल कीजिए। बता दे कोरोनावायरस से संक्रमित होने की अलग-अलग स्टेज हैं। कई ऐसे लोग हैं जिनको अपने घरों में ही किसी खास इलाज के बिना कोविड-19 से रिकवरी मिल जाती है और कई लोग ऐसे हैं जिनको घर में रिकवर होने के बावजूद बहुत ज्यादा कमजोरी आती है। अनेकों लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट होने की जरूरत पड़ रही है और कुछ दुर्भाग्यशाली लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं।

वीडियो यहां क्लिक करके देखें

आईपीएल में कई खिलाड़ी चपेट में आए-

आईपीएल में कई खिलाड़ी चपेट में आए-

आईपीएल में भी कई खिलाड़ी कोरोनावायरस से पीड़ित थे जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स के लक्ष्मीपति बालाजी थे। लक्ष्मीपति बालाजी चेन्नई सुपर किंग के स्टाफ से जुड़े हुए हैं। भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने बताया था कि वह शुरू में थोड़ा घबरा गए थे और अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे थे क्योंकि वे जानते थे बाहर लोग मर रहे हैं। उन्होंने बताया, "मुझे मामले की गंभीरता समझने में 24 घंटे लगे जब मेरे दोस्त और परिवार के लोगों ने मुझे मैसेज करने शुरू कर दिए। तब मुझे चिंता होने लगी। मुझे लगातार अपने आप को मॉनिटर करना पड़ता था, सारे हेल्थ डाटा की रिकॉर्डिंग करनी पड़ती थी। निश्चित तौर पर मैं तनाव में था।" इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती जो कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज हैं ने भी कोविड-19 से उभरने के अपने अनुभव साझा किए थे और बताया था कि इसका असर दिमाग पर भी काफी पड़ता है क्योंकि आप आइसोलेशन में अपने घर-परिवार, दोस्तों से दूर होते हो। ऐसे में आप अपना ध्यान कहीं और भटका नहीं सकते आप बीमारी में ही फंसे रहते हो।

Story first published: Sunday, May 23, 2021, 14:59 [IST]
Other articles published on May 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+