इरफान पठान का बड़ा खुलासा, सौरव गांगुली नहीं चाहते थे ऑस्ट्रेलिया में हो मेरा डेब्यू
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े मौजूदा और पुराने खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और लाइव सेशन के जरिये इंटरव्यू करते नजर आ रहे हैं। इस बीच यह दिग्गज खिलाड़ी अपने करियर से जुड़े पुराने किस्सों को सुनाते नजर आ रहे हैं। इसी फेहरिस्त में पिछले साल संन्यास का ऐलान करने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इरफान पठान का नाम भी शामिल है जिन्होंने हाल ही में अपने डेब्यू से जुड़ा एक खुलासा किया है।
और पढ़ें: सौरव गांगुली ने IPL 2020 को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया- क्या होगा भविष्य
एक यूट्यूब चैनल पर लाइव चैट करते हुए इरफान पठान ने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अपने डेब्यू को याद किया और बताया कि कैसे सौरव गांगुली के न चाहते हुए भी टीम में उनका चयन किया गया।
और पढ़ें: विराट कोहली: एक ट्वीट पड़ता है पूरी पाकिस्तान टीम पर भारी, जानें क्या है मामला

सौरव गांगुली नहीं चाहते थे टीम में मेरा चयन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने डेब्यू को याद किया और कहा कि उस वक्त कंगारू टीम दुनिया की सबसे मजबूत टीम मानी जाती थी और टीम के कप्तान सौरव गांगुली नहीं चाहते थे कि मेरा चयन इस दौरे के लिये हो।
उन्होंने कहा, ' इस दौरे पर मैं करीब 19 साल का था जब मेरा चयन भारतीय टीम में हुआ था। उस समय टीम के कप्तान सौरव गांगुली थे और वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मुझे टीम में शामिल नहीं करना चाहते थे।'

इस वजह से गांगुली नहीं चाहते थे मेरा डेब्यू
इरफान पठान ने बताया कि इस बार में खुद कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें बताया था और उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि वह नहीं चाहते थे कि इतनी कम उम्र में मेरा डेब्यू ऐसी टीम के खिलाफ हो जो काफी मजबूत है और मेरे करियर के शुरुआती आंकड़े खराब हों।
उन्होंने कहा, 'दरअसल गांगुली नहीं चाहते थे कि मैं ऑस्ट्रेलिया जैसे मुश्किल दौरे अपना डेब्यू करूं, हालांकि मुझे मौका मिला और मैंने अपना डेब्यू किया। इसके बाद गांगुली ने खुद यह बात मुझे बताई कि वह नहीं चाहते थे कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ वह नए गेंदबाज को मौका दें।'

पठान ने किया शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है कि जब इरफान पठान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का विकेट चटकाया और भारतीय टीम के अहम सदस्य बन गए। टीम में अपने चयन को लेकर पठान ने गांगुली का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन चयनकर्ता थे।
उन्होंने कहा,' सौरव गांगुली एक बेहतरीन लीडर थे। वह हमेशा अपनी टीम के खिलाड़ियों का समर्थन करते थे और उन्हें बैक करते थे। यही कारण है कि उन्हें
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है।'
आपको बता दें कि मौजूदा समय में इरफान पठान स्टार स्पोर्टस की कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं, साथ ही उनकी देश भर में खुद की क्रिकेट एकेडमी भी है। इरफान ने पिछले साल क्रिकेट के सभी प्ररूपों से सन्यास लिया था। इससे पहले वह भारतीय टीम के लिये आखिरी बार साल 2012 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते नजर आये थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
