For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सौरव गांगुली ने IPL 2020 को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया- क्या होगा भविष्य

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इस वक्त खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। पिछले कुछ महीनों में खेल जगत के तमाम स्पोर्ट्स इवेंट्स या तो टाल दिये गये हैं या फिर रद्द करना पड़ा है। कोरोना वायरस के चलते 29 मार्च से शुरु होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को भी अनिश्चितकालीन समय तक के लिये टाल दिया गया है। लॉकडाउन के चौथे चरण में खेल जगत में तमाम छूट देने के बाद पांचवे चरण की शुरुआत की जा चुकी है। इसके चलते अब अनलॉक करने के पहले चरण की शुरुआत कर दी गई है।

और पढ़ें: क्रिस गेल का खुलासा, फुटबॉल ही नहीं क्रिकेट में भी भरा पड़ा है नस्लवाद

इस बीच फैन्स समेत कई खिलाड़ियों को भी इस साल आईपीएल को आयोजित कराने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। अब इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी इसको लेकर बात की है। आईपीएल के होने को लेकर सौरव गांगुली ने कहा कि अगर यह टूर्नामेंट इस साल आयोजित कराया जाता है तो इसके वेन्यू को लेकर भी अभी संदेह बरकरार है। हालांकि अभी भी इस पर बोलना जल्दबाजी होगी क्योंकि बोर्ड को अभी आधिकारिक तौर पर इस पर चर्चा करना बाकी है।

क्रिकट्रैकर की खबर के अनुसार गांगुली ने कहा, 'अगर आईपीएल होता भी है, तो हमें यह देखना होगा कि कहां इसको कराया जा सकता है। भारत इस टूर्नामेंट को होस्ट कर सकता है, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि एनवॉयरमेंट सुरक्षित हो। फिलहाल हम इस स्थिति में नहीं हैं कि कुछ बोल सकें। कुछ भी कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। हमें अभी आधिकारिक तौर पर चर्चा करनी होगी आईपीएल के शेड्यूल को लेकर। अभी लोगों की जान बचाना और कोरोना वायरस की चेन को तोड़ना सबसे ज्यादा जरूरी है।'

और पढ़ें: इरफान पठान का बड़ा खुलासा, सौरव गांगुली नहीं चाहते थे ऑस्ट्रेलिया में हो मेरा डेब्यू

सौरव गांगुली ने लॉकडाउन के बारे में बात करते हुए कहा कि वह इस दौरान अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं अपने घर पर परिवार के साथ हूं। कोरोना वायरस से लोग जिस तरह से जूझ रहे हैं, उसे देखकर मैं परेशान हूं। मुझे नहीं पता कि मेरे चैरिटी फाउंडेशन से कितने लोगों की मदद हो पाई, लेकिन मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं। हम सभी इस मुश्किल परिस्थिति में अपनी तरफ से बेहतर करने की कोशिस कर रहे हैं।'

Story first published: Tuesday, June 2, 2020, 16:00 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+