For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मंदसौर की आग को क्या बुझा पाएगा इरफान पठान का Thank You ट्वीट?

यूजर्स ने लिखा कि अगर हर भारतीय इरफान पठान की तरह सोचने लगे तो कभी कोई किसान आत्महत्या करने को मजबूर नहीं होगा।

नई दिल्ली। इन दिनों किसानों को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है वजह है मंदसौर में हुआ किसानों संग हिंसक बर्ताव जिसके कारण इस वक्त केवल एमपी ही नहीं बल्कि देश में लोग गुस्से में उबल रहे हैं।

लेकिन इसी बीच कोई ऐसा भी है, जिसने ना केवल देश के अन्नदाताओं के प्रति अपनी सहानभूति पेश की है, बल्कि उनको तहेदिल से शुक्रिया भी बोला है क्योंकि किसानों की ही वजह से ही देश के लोग पेटभरकर खाना खाते हैं, जानना चाहते हैं कौन है वो इंसान तो वो कोई और नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेट के जाने-पहचाने चेहरे रह चुके इरफान पठान हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों को अपना मुरीद बना लिया

जिन्होंने अपने एक प्यार भरे ट्वीट से सोशल मीडिया पर लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। इरफान पठान ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि उन सभी किसानों का मैं शुक्रिया अदा करता हूं जिनकी कड़ी मेहनत की बदौलत हमें खाने को अन्न मिल रहा है।

तो कभी कोई किसान आत्महत्या करने को मजबूर नहीं होगा

इरफान पठान के इस ट्वीट ने यूजर्स का दिल जीत लिया। यूजर्स ने लिखा कि अगर हर भारतीय इरफान पठान की तरह सोचने लगे तो कभी कोई किसान आत्महत्या करने को मजबूर नहीं होगा। फिलहाल मंदसौर तो जल रहा है, देखते हैं क्या वहां की तपिश पर पठान के ट्वीट का असर होता है या नहीं, जिसमें केवल सच्चाई और मोहब्बत है।

मंदसौर जिले में किसानों की मौत

गौरतलब है कि छह जून को मंदसौर जिले में किसान आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में पांच किसानों की मौत हो गई थी। इसके अलावा छह अन्य किसान घायल भी हो गए थे। इसके बाद किसान भड़क गये और किसान आंदोलन पूरे प्रदेश में फैल गया। आंदोलन ने हिंसक रूप भी ले रखा है, राज्य में शांति बहाली के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अनशन भी किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+