नई दिल्ली। जहां इस समय क्रिकेटरों की शादियों का मौसम चल रहा है वहीं दूसरी ओर क्रिकेट के गलियारों से एक अफवाह सामने आयी है कि शायद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ब्रेक-अप हो गया है।
अंग्रेजी वेबसाइट Spotboye.com के मुताबिक विराट-अनुष्का पिछले एक महीने से आपस में बात नहीं कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को Instagram पर भी फॉलो नहीं कर रहे हैं जिसके पीछे वजह बतायी जा रही है शादी।
विराट और अनुष्का का साथ कब तक रहेगा?
दरअसल वेबसाइट के मुताबिक विराट कोहली इस साल के अंत में अनुष्का से शादी करना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने उसे प्रपोज भी किया था लेकिन अनुष्का इस साल शादी के मूड में नहीं हैं। बतौर अभिनेत्री और बतौर निर्माता उनका पूरा फोकस इस साल अपने करियर पर है इस कारण उन्होंने शादी से इंकार कर दिया है जिसके कारण विराट और अनुष्का में इन दिनों अनबन चल रही है।
विराट चाहते हैं शादी लेकिन अनुष्का को प्यारा करियर
फिलहाल विराट-अनुष्का को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है देखते हैं दोनों अपनी सफाई और अफवाहों पर क्या जवाब देते हैं क्योंकि दोनों ही चुप बैठने वालों में से नहीं है।