For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: ईशान किशन ने कुछ इस अंदाज में किया 'रन आउट', लोगों को ध्यान आए एमएस धोनी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अगर भविष्य की सबसे बड़ी चुनौतियों को झांके तो उसकी सबसे बड़ी परेशानी दिखती है कि आखिर टीम इंडिया से धोनी के संन्यास लेने के बाद वो कौन होगा जो उनकी कमी को पूरा करेगा। बतौर कप्तान और बल्लेबाज तो कई सारे विकल्प हमारे सामने आते हैं लेकिन बतौर विकेटकीपर हमारे सामने ऐसा कम ही चेहरा नजर आता है जिसको ये कहा जा सके कि नहीं ये खिलाड़ी कभी टीम में धोनी की कमी को पूरा करेगा। हालांकि समय-समय पर भारत का एक युवा खिलाड़ी है जो हमें इस दिशा में सोचने पर विवश करता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं आईपीएल में अपनी आक्रामक बैटिंग से सबका ध्यान खींचने वाले युवा बल्लेबाज ईशान किशन की। किशन इन दिनों दिलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं। हाल ही में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने मैच के दौरान कुछ ऐसा किया कि लोगों को एमएस धोनी की याद आ गई। बता दें कि ईशान किशन खुद भी धोनी को अपना आइडल मानते हैं।

ये भी पढ़ें- INDvsENG: सीरीज गंवाने पर टीम इंडिया पर कुछ इस तरह भड़के कपिल देव, बताई हार की वजह

हुआ कुछ यूंः दरअसल मंगलवार को दिलीप ट्रॉफी के मैच के फाइनल मैच के दौरान ईशान किशन ने एक रनआउट करने की कोशिश की। ईशान ने बिलकुल उसी तरह से पैरों के नीचे से बॉल को विकेट में मारा, जैसा धोनी विकेटकीपिंग के दौरान करते हैं। हालांकि बल्लेबाज आउट नहीं हुआ, क्योंकि ईशान किशन का थ्रो लगने से पहले ही वो क्रीज में आ गया था। ईशान का यह वीडियो भारतीय क्रिकेट के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "यह दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच का दौरान हुआ, जब ईशान किशन ने धोनी की तरह से रनआउट करने का प्रयास किया।बता दें कि दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच तमिलनाडु के डिंडिगुल में इंडिया रेड और इंडिया ब्लू के बीच खेला जा रहा है। इंडिया ब्लू ने पहली पारी में 541 रन बनाए हैं। ईशान किशन इंडिया रेड की तरफ से खेलते हैं।

Story first published: Thursday, September 6, 2018, 15:23 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+