INDvsENG: सीरीज गंवाने पर टीम इंडिया पर कुछ इस तरह भड़के कपिल देव, बताई हार की वजह
नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 3-1 से पीछे होने के साथ ही यह सीरीज भी गंवा बैठा है। विराट सेना के इस प्रदर्शन पर तमाम खिलाड़ी और दिग्गज इस प्रदर्शन की आलोचना कर रहे हैं। वहीं इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव का मानना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज मेहमान टीम के लिए मौके चूकने की कहानी है। कपिल देव ने कहा कि भारत के पास कई मौके थे लेकिन वो अपने मौके का फायदा नहीं उठा पाई।
कपिल देव ने कहा कि साउथेम्पटन टेस्ट में एक बार भारतीय टीम के पास इंग्लैंड को पछाड़ने का मौका था, जब उसके 6 विकेट 86 रन तक गिर गए थे लेकिन मेजबानों ने इस स्कोर तक 246 तक पहुंचा दिया। इससे पता चलता है कि भारतीय टीम साउथम्पटन में मौके भुनाने में नाकाम रही। उन्होंने साथ ही कहा कि भारतीय टीम काफी हद तक कैप्टन विराट कोहली पर निर्भर करती है और यह दूसरा कारण है कि एक टीम के तौर पर उसके खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। कपिल ने कहा, 'यह सही नहीं है कि आप केवल कोहली पर इतना ज्यादा निर्भर करने लगें। एक टीम के तौर पर भारत प्रदर्शन नहीं कर सका। सिर्फ साउथम्पटन में ही नहीं, बल्कि पहले टेस्ट में भी टीम इंडिया जीत दर्ज कर सकती थी लेकिन मौके चूक गए।
ये भी पढ़ें- Section 377: जब इन स्टार खिलाड़ियों ने मिथकों को तोड़कर किया समलैंगिक विवाह, देखें PICS
कपिल ने कहा, 'मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता कि टीम में किसे रखा गया या किसे छोड़ा गया लेकिन खुश हूं कि पूरी सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण सफल रहा।' उन्होंने युवा पेसर जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और उमेश यादव को गेंदबाजी में अपनी पसंद बताया। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 सितंबर से खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
