For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Mushtaq Ali Trophy : IPL से पहले फॉर्म में लौटे ईशान किशन, 55 गेंदों में ठोका शतक

नई दिल्ली। सईद मुश्ताक अली टी-20 में आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ईशान किशन फाॅर्म में लाैट आए हैं। किशन ने 22 फरवरी को झारखंड और जम्मू कश्मीर के बीच राउंड 2 में ग्रुप ए के मैच के दाैरान तूफानी पारी खेली। उन्होंने झारखंड की तरफ से खेलते हुए 55 गेदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चाैके और 7 छक्के शामिल रहे।

यह रिकाॅर्ड किया अपने नाम

यह रिकाॅर्ड किया अपने नाम

इस शतक के साथ ही झारखंड की कप्तानी कर रहे ईशान ने अपने नाम खास रिकाॅर्ड दर्ज कर लिया। वह बताैर विकेटकीपर टी20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी 300 टी20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन इस दाैरान उनका उच्चत्तम स्कोर नाबाद 79 ही रहा। 20 वर्षीय इस विकेटकीपर ने अभी तक 57 टी20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24.41 की औसत से 1294 रन बनाए हैं। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेले 40 मैचों में 39.04 की औसत से 2538 रन बना चुके हैं। टीम इंडिया में रिषभ पंत के बाद इसी खिलाड़ी पर नजर रहने वाली है।

टीम को दिलाई आसान जीत

टीम को दिलाई आसान जीत

जम्मू कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 168 रन बनाए थे। जवाब में झारखंड की ओपनिंग जोड़ी आनंद सिंह और ईशान ने टीम को विस्फोटक शुरूआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 104 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब ला दिया। आनंद ने 34 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, जबकि विराट सिंह 15 पर नाबाद रहे। ईशान ने टीम को छक्का लगाकर जीत दिलाई।

श्रेयस ने 15 छक्के लगाकर 55 गेंदों में ठोक दिए 147 रन, तोड़ दिया इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड

आईपीएल के लिए हैं तैयार

आईपीएल के लिए हैं तैयार

बता दें कि 23 मार्च को आईपीएल सीजन 12 शुरू होने वाला है। ईशान को मुंबई इंडियंस ने 6.20 करोड़ में खरीदा है। ऐसे में आईपीएल से पहले उनका चलना मुंबई टीम के लिए अच्छी खबर है। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 28 मार्च को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ होना है। ईशान अबतक 30 आईपीएल मैच खेल चुके हैं जिस दाैरान उन्होंने 22.00 की औसत से 594 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनका उच्चत्तम स्कोर 62 है।

Story first published: Friday, February 22, 2019, 13:21 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+