
हनीमून की तस्वीरें
ईशांत और प्रतिमा दोनों ने अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है,जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

प्रतिमा सिंह
मालूम हो कि मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली प्रतिमा सिंह नेशनल बास्केट बॉल टीम की प्लेयर रह चुकी हैं, वो चार बहनें हैं और चारों ही बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं।

शादी
ईशांत की शादी 9 दिसंबर को बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से हुई थी। शादी की सारी रस्में दिल्ली से सटे गुड़गांव के एक फार्म हाउस में हुईं।

टीम इंडिया के वनडे कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी
ईशांत को शादी की बधाई देने के लिए टीम इंडिया के वनडे कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे। धोनी के अलावा युवराज सिंह ने भी शादी की शिरकत की।

खूबसूरत वादियों में हनीमून
टीम इंडिया के स्पीडस्टर ईशांत शर्मा और बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह की नवविवाहित जोड़ी इटली की खूबसूरत वादियों में हनीमून मना रही है।


Click it and Unblock the Notifications