विश्व कप से पहले आराम फरमा रहे हैं कोहली, अनुष्का के साथ वायरल हुई तस्वीरें
नई दिल्ली। विराट कोहली(Virat Kohli) की कप्तानी में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(Royal Challengers Bangalore) का आईपीएल(IPL) में सफर लीग मुकाबलों में ही खत्म हो गया। इसके समापन के बाद कोहली की निगाहें 30 जून से शुरू हो रहे विश्व कप(World Cup) पर हैं। टीम की कमान उनके हाथों पर है, ऐसे में उनके सामने कई चुनाैतियां आने वाली हैं। लेकिन इससे पहले कोहली अपना माइंड फ्रेश करने करने के लिए अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) के साथ गोवा में घूमते हुए आराम फरमा रहे हैं।
तस्वीरें हुईं वायरल
सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत जोड़ी की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं। तस्वीरों में विराट-अनुष्का के साथ उनका एक फ्रेंड भी नजर आ रहा है। जिसके साथ दोनों ब्रेकफास्ट कर रहे हैं। अनुष्का और कोहली के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं जो कि गोवा एयरपोर्ट के हैं। इनमें फैन्स कपल के साथ फोटो लेते नजर आ रहे हैं।
|
फिल्मों से दूर हैं अनुष्का
बता दें कि बाॅलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का पिछले कुछ लंबे समय से फिल्मों से दूर नजर आ रही हैं। उन्होंने अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है। वे पिछले साल दिसंबर में आई फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। जीरो के बाद से अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। अनुष्का ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि मुझे लगता है कि मैं एक्टर के रूप में अपने करियर में उस पॉजिशन और सिक्योरिटी में पहुंच चुकी हूं, जहां मुझे सिर्फ वक्त भरने के लिए चीजें करने या फिल्म साइन करने की जरूरत नहीं है।
लाख मना करने पर ऋषभ पंत ने खोला विराट कोहली का सीक्रेट, वीडियो हुआ वायरल
|
तैयारी में हैं कोहली
भारत को विश्व कप में अपन पहला मैच 5 मई को साउथंप्टन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना, है जिसके लिए विराट एंड कंपनी ने तैयारियां कर ली हैं। टीम में हालांकि चाैथे नंबर के लिए अभी भी माथापच्ची चल रही है लेकिन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद कह चुके हैं कि इसके लिए कोहली तैयार हैं। अगर चाैथे नंबर के लिए कोई अन्य विल्कप नहीं मिलता तो कोहली जरूर इस कमी को पूरा करते नजर आएंगे।
अनोखा रिकाॅर्ड : 11 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके, 5 रनों का लक्ष्य 1 ओवर में हुआ हासिल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
