|
शेयर किया सीक्रेट
पंत ने 5 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रशंसकों के साथ साझा कर दिया। देखते ही देखते ये दोनों का ये वीडियो वायरल हो गया। दोनों वीडियो में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए पंत ने लिखा, 'हर कोई मुझसे इसके बारे में पूछ रहा है। मैं जानता हूं कि आपने मुझे किसी को भी इस बारे में नहीं बताने को कहा है लेकिन मैं अब अपने उत्साह को और रोक नहीं सकता भाई। ज्यादा के लिए विराट कोहली के ट्विटर पेज को कल चेक करें।'
|
फिर कोहली को ने बता दी पूरी कहानी
पंत ने तो 5 सेकेंड वीडियो अपलोड कर फैंस में सस्पेंस डाल दिया लेकिन इस वीडियो के पीछे की कहानी अगले ही दिन कोहली ने बता दी। कोहली ने इस 5 सेकेंड क्लिप का पूरा वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में कोहली और पंत एकसाथ गाना गाते हुए 'हिमालया मैन' के लिए एड करते हुए दिख रहे हैं। यह एड 45 सेकेंड की है।

दोनों ने पहली बार एकसाथ की ऐड
बता दें कि कोहली और पंत ने एकसाथ पहली बार कोई ऐड की है। इससे यह भी झलकता है कि दिल्ली के इन बल्लेबाजों के बीच कितना अच्छा आपसी व्यवहार है जो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के लिए भी सही साबित रहेगा। पंत को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद विश्व कप के लिए टीम में शामिल होने का मौका नहीं मिला है। विराट ने उन्हें टीम इंडिया में शामिल वहीं करने और दिनेश कार्तिक को वरीयता देने के बारे में भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है। ऐसे में मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले इन दोनों खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन समझ और रिश्तों को ये वीडियो जरूर परिभाषित कर रहा है।
वर्ल्ड कप से पहले फाॅर्म में लाैटा यह पाकिस्तानी बल्लेबाज, विराट कोहली को छोड़ा पीछे


Click it and Unblock the Notifications
