For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ISL 7: मोहन बागान के विजयी रथ को रोकने उतरेगी चेन्नइयन एफसी की टीम

ISL 2020 21 Chennaiyin FC vs ATK Mohun Bagan Match Preview: नई दिल्ली। चेन्नइयन एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में मंगलवार को यहां जीएमसी स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान की चुनौती का सामना करेगी। चेन्नइयन के लिए अच्छी बात यह है कि अब तक उसके छह अलग अलग खिलाड़ी ने गोल किए है। लेकिन एटीकेएमबके ने ओपन प्ले से अब तक एक भी गोल खाया है और ऐसे में मौजूदा चैम्पियन के खिलाफ कुछ करने के लिए चेन्नइयन के जैकब सिल्वेस्टर को बेहतर करना होगा।

चेन्नइयन के कोच कसाबा लाजलो इस बात से खुश है कि उनके टीम के अलग अलग खिलाड़ी गोल कर रहे हैं और उन्होंने कहा है कि यह अचानक नहीं हुआ। लाजलो ने कहा, 'हमारे पास केवल एक गोलस्कोरर नहीं है। हमारे पास लेफट, राइड और मिडल से अलग अलग स्कोरर है।'

और पढ़ें: AUS vs IND: भारत के लिये कमाल है अश्विन-रहाणे की जोड़ी, मेलबर्न में नाम किया खास रिकॉर्ड

चेन्नइयन के चांग्ते ने पिछले मैच में ईस्ट बंगाल के खिलाफ गोल दागे थे जबकि लीग में सिल्वेस्टर का भी कनर्वजन रेट बहुत खराब है।

लाजला ने कहा, 'अगर मेरे मेन स्ट्राइकर्स गोल करते हैं, तो मैं बहुत खुश होऊंगा। पिछले मैच में हमने बहुत मौके गंवाए थे। लेकिन साथ ही मैं खुश हूं कि हमारे पास बहुत सारे इंडियन गोल स्कोरर हैं। मुझे लगता है कि यह भी महत्वपूर्ण है।

दूसरी तरफ, एटीकेएमबी की टीम ने पिछले चार मैचों में अंतिम 15 मिनटों में गोल किए हैं। टीम को कोच एंटोनियो लापेज ने इस पर कहा, ' आप अपनी टीम को एक चीज के लिए तैयार करते हैं और प्रतिद्वंद्वी कुछ अलग कर सकते हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको अपने आइडिया को लेकर स्पष्ट रहना होगा। तब आप अपने प्रतिद्वंद्वी को काबू कर सकते हैं।'

और पढ़ें: AUS vs IND: मेलबर्न में पंत से छूटा कैच, शर्मशार करता है यह चौंकाने वाला आंकड़ा

एटीकेएमबी को इस मैच में जीत का दावेदार माना जा रहा है, लेकिन हबास जानते हैं कि लीग में कोई भी मैच आसान नहीं है।

उन्होंने कहा, 'चेन्नइयन के पास बहुत अच्छे खिलाड़ी है और हमारे लिए यह एक मुश्किल मैच होने जा रहा है। मेरी टीम पूरे मैच पर अपना ध्यान देगी।'

Story first published: Monday, December 28, 2020, 19:49 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+