For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: टॉप 4 में जगह बनाने के लिये हैदराबाद को जीत की दरकार, मोहन बागान की नजरे चैम्पियंस लीग पर

ISL 2020 21 Hyderabad FC vs ATK Mohun Bagan Match Preview: नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में निजाम्स नाम से मशहूर हैदराबाद एफसी एक सरप्राइज पैकेज के रूप में उभरा है। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह टीम अभी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और अब वह सोमवार को तिलक मैदान स्टेडियम में एटीके मोहन बागान को हराकर पहली बार प्लेआफ के लिए क्वालीफाई करन चाहेगा। आईएसएल में अपना दूसरा सीजन खेल रही हैदराबाद की टीम एक तरफ जहां शानदार फार्म में है वही एटीकेएमबी भी बेहतरीन फार्म की बदौलत न सिर्फ टेबल टापर बने हुए हैं बल्कि पहले ही प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इस टीम ने लगातार पांच जीत के साथ मुम्बई सिटी एफसी को टॉप से हटाया है। इस टीम ने बीते पांच मैचों में 13 गोल किए हैं और सिर्फ पांच गोल खाए हैं।

प्लेऑफ का टिकट कटाने के बावजूद एटीकेएमबी को जीत के सख्त दरकार है क्योंकि निजाम्स पर जीत उसे लीग विनर्स शील्ड और एफसी चैम्पियंस लीग स्पाट पक्की करा देगी। हैदराबाद के कोच मैनुएल मारक्वेज ने कहा है कि एटीकेएमबी जैसी मजबूत टीम का टूर्नामेंट के इस स्तर पर सामना करना उनके टीम के लिए रोमांचक चुनौती होगा।

मारक्वेज ने कहा, 'हम लीग की सबसे मजबूत टीम के खिलाफ खेलेंगे। अभी एटीकेएमबी लीग में सबसे अच्छे फार्म में है। यह काफी काम्पैक्ट टीम है और इसके पास एंटोनियो हाबास की शैली में खेलने वाले कई अच्छे खिलाड़ी हैं।'

और पढ़ें: IND vs ENG: अहमदाबाद मे उतरते ही इशांत रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे

निजाम्स का सामना न सिर्फ सीजन की सबसे मजबूत डिफेंस वाली टीम से होना है बल्कि उसके सामने इस टीम के सबसे करिश्माई खिलाड़ी राय कृष्णा को भी रोकने की चुनौती होगीजो अब तक 18 गोल का योगदान दे चुके हैं और बीते छह मैचो में लगातार गोल किए हैं।

मारक्वेज ने कहा,'मेरे लिए वह लीग के सबसे अच्छे फारवर्ड हैं। वह कई तरह से स्कोर कर सकते हैं। वह लम्बे नहीं हैं लेकिन वह चालाक हैं। वह तीव्र हैं और जानते हैं कि उन्हें कब दौड़ लगानी है, वह एक कम्प्लीट सेंटर फारवर्ड हैं।'

इस मैच का दूसरा हाफ निर्णायक साबित होगा क्योंकि दोनों ही टीमों ने अपने सबसे अधिक गोल ब्रेक के बाद किए हैं। मुम्बई ने जहां अब तक अपने कुल 26 में से 21 गोल दूसरे हाफ में किए हैं जबकि हैदराबाद ने 25 में से 20 गोल ब्रेक के बाद किए हैं। बंगाल के कोच हबास के साथ-साथ कई अन्य कोचों ने इस सीजन में हैदराबाद के प्रदर्शन को सराहा है।

और पढ़ें: T20 विश्व कप को लेकर पाकिस्तान का बड़ा बयान, कहा- भारत से छिनवायेंगे टूर्नामेंट की मेजबानी

हबास ने कहा, 'यह सीजन निजाम्स के लिए अच्छा रहा है। हमें इस टीम के खिलाफ आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। अटैक और डिफेंस के बीच यह टीम संतुलित है। इस टीम ने इस सीजन में सबको चौंकाया है।'

Story first published: Monday, February 22, 2021, 9:00 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+