ISL 2020 21 Jamshedpur FC won first Match After 5 draws against Odisha FC reach 6th Spot in points Table: नई दिल्ली। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ने जीत की पटरी पर लौटते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में सोमवार को यहां बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में ओडिशा एफसी (Odisha FC) को 1-0 से हरा दिया। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) के लिए यह विजयी गोल मोहम्मद मोबाशिर रहमान ने किया। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) की 15 मैचों में यह चौथी जीत है और अब वह 18 अंकों के साथ तालिका में आठवें से छठे नंबर पर पहुंच गई है। टीम की पिछले पांच मैचों के बाद यह पहली जीत है। ओडिशा एफसी (Odisha FC) को 14 मैचों में आठवीं शिकस्त झेलनी पड़ी है। टीम आठ अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे 11वें नंबर पर है। उसके खाते में एक जीत और पांच ड्रॉ है।
दोनों टीमें इस मैच में दो-दो बदलाव के साथ उतरी। पहले 20 मिनट तक दोनों टीमों ने कुछ मौके जरूर बनाए, लेकिन वे इन मौकों को भुना नहीं पाई। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को 24वें मिनट में ही पहला बदलाव करना पड़ा। टीम ने लालडिनलियाना की जगह रिकी को मैदान पर बुलाया। 31वें मिनट में जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) के निक अपनी टीम का खाता खोलने के बेहद करीब थे। निक ने बॉक्स के पास एक शानदार शॉट लगाया, लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं थी और उनका यह शॉट आफ टारगेट रह गया।
और पढ़ें: IPL को इतिहास में 150 करोड़ कमाने वाले पहले खिलाड़ी बने एमएस धोनी, जानें लिस्ट में और कौन है शामिल
ऐसा लग रहा था कि पहले हाफ में दोनों टीमें अपना खाता नहीं खोल पाएगी। लेकिन जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ने 41वें मिनट में 1-0 की बढ़त बना ली। टीम के लिए यह गोल मोहम्मद मोबाशिर ने लेफ्ट कार्नर से किया। गोल खाने के कुछ देर बार ही ओडिशा एफसी (Odisha FC) के कप्तान स्टीवन टेलर को येलो कार्ड दिखाया गया। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ने इसके बाद एक गोल की बढ़त के साथ पहले हाफ की समाप्ति की।
दूसरा हाफ ओडिशा एफसी (Odisha FC) के डिएगो मौरिसियो के लिए अहम होने वाला था क्योंकि इस सीजन में दूसरे हाफ में ओडिशा एफसी (Odisha FC) के नौ गोलों में मौरिसियो ने पांच गोल दागे हैं। लेकिन ओडिशा एफसी (Odisha FC) के मुकाबले जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ही ज्यादा आक्रमण कर रही थी। 62वें मिनट में ओडिशा एफसी (Odisha FC) ने अपना पहला बदलाव किया। ब्रैडन इनमैन की जगह शुभम सारंगी मैदान पर उतरे।
72वें मिनट में जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) अपनी लीड को डबल करने के करीब थी। फारूख चौधरी ने नेरिजुस व्लास्किस से मिले पास पर बॉक्स के सेंटर से एक बेहतरीन शॉट लगाया। लेकिन ओडिशा एफसी (Odisha FC) के गोलकीपर अर्शदीप ने इसे शानदार सेव करते हुए अपनी टीम को दूसरा गोल खाने से बचा लिया।
और पढ़ें: ISL 2020-21: प्लेऑफ में पहुंचने के लिये ईस्ट बंगाल से भिड़ेगी बेंगलुरु एफसी
दो मिनट बाद ही जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ने बड़ा बदलाव किया। मैन आफ स्टील ने अपने स्कोरर मोबाशिर को बाहर भेजकर एटर मोनरो को अंदर बुलाया। 80वें मिनट में स्टीफन एजे का हेडर से लगाया गया शॉट वाइड रह गया जबकि तीन मिनट बाद ही मौरिसियो कार्नर पर गोल दागने से चूक गए। 88वें मिनट में ओडिशा एफसी (Odisha FC) को फ्रीकिक मिला और पॉल आर इस पर शॉट लेने आए। लेकिन पॉल इस पर गोल करने से चूक गए और उनका शॉट सीधे गोलकीपर के हाथों में जा समाया। इसके बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में चल गया, जहां जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए सीजन की चौथी जीत अपने नाम कर ली।