IPL Match Preview: गंभीर के सैनिकों से जीत पाएंगे रैना के शेर?
कोलकाता। आज आईपीएल के दंगल में एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात लायंस से होगा। केकेआर के घर में गुजराती शेरों की पूरी कोशिश होगी कि वो उनसे अपनी पहली हार का बदला लें। आपको बता दें कि सात अप्रैल को हुए मैच में कोलकाता ने गुजरात को 10 विकेट से हराकर रिकार्ड जीत हासिल की थी।
आपको बता दें कि इस सत्र में केकेआर का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है वो अब तक चार मैच जीत चुकी है, जबकि गुजरात को सिर्फ एक जीत मिली है।
जबकि दूसरी ओर आईपीएल के मौजूदा सत्र में गुजरात का प्रदर्शन अब तक काफी खराब रहा है, कभी उसके बल्लेबाज नहीं चले तो कभी उसके गेंदबाज, इसलिए आज का मैच जीतने के लिए उस पर काफी दवाब होगा।

उम्मीदों पर खऱा नहीं उतरा है...
गुजरात की टीम में ब्रेंडन मैक्कलम, कप्तान सुरेश रैना, ड्वायन स्मिथ, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक जैसे टी-20 के विशेषज्ञों से भरा बल्लेबाजी क्रम है, जो उम्मीदों पर खऱा नहीं उतरा है तो वहीं गुजरात की गेंदबाजी उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है।

रवींद्र जडेजा की वापसी...
पहले दो मैचों में न खेलने वाले रवींद्र जडेजा की वापसी से टीम को बेहद उम्मीदें थीं, लेकिन वह अभी तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। एंड्रयू टाई ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ हैट्रिक ली थी, लेकिन अपने प्रदर्शन में निरंतरता कायम रखने में वह असफल रहे हैं।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही काफी मजबूत
तो वहीं कोलकाता की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही काफी मजबूत है। कप्तान गंभीर, युसूफ पठान, मीनष पांडे, रॉबिन उथप्पा और सूर्यकुमार यादव जैसे सितारों से सजी टीम अंत तक फाइट करती है और मैच जीत सकती है।

गेंदबाजी में केकेआर की ताकत स्पिन
गेंदबाजी में उसकी ताकत स्पिन है। चाइनामैन कुलदीप यादव, ऑफ स्पिनर सुनील नरेन और लेग स्पिनर पीयूष चावला जैसे स्टार्स अगर उनके पास हैं तो वहीं तेज गेंदबाजी में उमेश यादव, ट्रेंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोमे और नाथन कल्टर नाइल पर टीम की जिम्मेदारी होगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

टीम (संभावितें): कोलकाता नाइट राइडर्स
गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पियूष चावला, रोबिन उथप्पा (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, क्रिस लिन, उमेश यादव, युसुफ पठान, शेल्डन जैकसन, अंकित राजपूत, ट्रैंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कोल्टर नाइल, रोवमन पोवेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रैंडहोमे।

टीम (संभावितें): गुजरात लायंस
सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, ड्वयान ब्रावो, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, इशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैक्कलम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका और एंड्रयू टाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications