मुंबई। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल मैचों से संन्यास ले लिया है। सहवाग ने ट्वीट के जरिये इस बात की घोषणा की।
I hereby retire from all forms of international cricket and from the Indian Premier League. A statement will follow.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 20, 2015 आपको बता दें कि सहवाग पिछले दो साल से भी अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच मार्च 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में खेला था।
<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/aMwVTVBbaW0" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने भारत की ओर से पहला एकदिवसीय मैच 1999 में व पहला टेस्ट मैच 2001 में खेला था। अप्रैल 2009 में सहवाग एकमात्र ऐसे भारतीय बने जिन्हें 'विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया।
My message. pic.twitter.com/al07Y5PsYF
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 20, 2015