आसान नहीं होगा साउथ अफ्रीका को हराना, पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बताई वजह
नई दिल्ली। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर को सेंचुरियन में करेगी। 29 साल में साउथ अफ्रीका में एक भी सीरीज नहीं जीतने वाली भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का शानदार मौका है। पिछली सीरीज के दौरान, भारत ने पहला टेस्ट मैच जीता लेकिन अगले दो में हार गया और 1-2 से सीरीज हार गए। भारत ने 1992 से अब तक साउथ अफ्रीका में कुल 20 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें से तीन मैच भारत ने जीते हैं। भारत के लिए पहली जीत 2006 की सीरीज में राहुल द्रविड़ की कप्ताी में आई थी, जो टीम के वर्तमान मुख्य कोच हैं।
पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि साउथ अफ्रीका को उसके घर में हराना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि वह अपने घर में मजबूत रहा है। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो प्रोटियाज को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। शास्त्री ने आगामी सीरीज के बारे में स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "साउथ अफ्रीका एक अजेय गढ़ बना हुआ है। याद रखें, प्रोटियाज अपने घर में रिकाॅर्ड में पीछे नहीं है, लेकिन हमारे पास इसकी बराबरी करने के लिए पूरी क्षमता है। हमेशा की तरह, टीम इंडिया को हमेशा मेरा समर्थन मिलेगा।"
यह भी पढ़ें- साल 2021 में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में दो पाकिस्तानी
रवि शास्त्री ने की भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ
शास्त्री ने कहा कि साउथ अफ्रीका दौरा भारतीय टीम के लिए सही समय पर आया है। उनका यह भी मानना है कि विराट कोहली एक महान कप्तान हैं और उनके पास एक कुशल टीम है। शास्त्री ने कहा, "टीम इंडिया के लिए अपनी काबिलियत साबित करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। विराट कोहली एक बेदाग कप्तान रहे हैं और उनके पास सीरीज जीतने के लिए एक प्रतिभाशाली टीम है।"
साउथ अफ्रीका और भारत दूसरा टेस्ट जोहान्सबर्ग में खेलेंगे। तीसरा टेस्ट केपटाउन में खेला जाना है। दोनों टीमें 19 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज भी खेलेंगी। रोहित शर्मा के लिए टीम के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में यह पहली सीरीजहोगी। चयनकर्ताओं द्वारा सीमित ओवरों की टीम के लिए एक कप्तान रखने का फैसला करने के बाद रोहित को वनडे टीम का कप्तान घोषित किया गया था। चयनकर्ताओं ने कोहली को कप्तानी के पद से हटा दिया। पहले यह अफवाह थी कि कोहली वनडे सीरीज से बाहर हो जाएंगे। लेकिन, उन्होंने अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
