संन्यास को लेकर गौतम गंभीर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार और सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर भले ही टीम इंडिया से काफी समय से दूर हों लेकिन फिर भी उनकी सोशल मीडिया और समाजिक मुद्दों पर वो अपनी बेबाक आवाज के लिए हमेशा चर्चित रहते हैं। वहीं, अगर बात करें तो पहली बार संन्यास को लेकर इस स्टार खिलाड़ी ने राज खोलते हुए कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी वापसी की उम्मीद भले ही ना के बराबर बची हो, लेकिन वो अभी संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। 37 वर्षीय गंभीर ने कहा कि अभी भी उनकी भावनाएं क्रिकेट से जुड़ी हुई हैं और जब तक ऐसा है वो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा नहीं कहेंगे।
ये भी पढ़ें- वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, जानिए कौन है टीम इंडिया का सिक्सर किंग!
गौरतलब हो कि 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में गंभीर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत चैंपियन बना था। गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'जब तक मैं रन बनाता रहूंगा मैं खुश रहूंगा। रन बनाते रहना, जीतते रहना मुझे खुश रखता है। जब तक मेरे अंदर पैशन है कि मैं ड्रेसिंग रूम में वापस जाना चाहता हूं तब तक मैं इसका हिस्सा बने रहना चाहूंगा। गंभीर ने आगे कहा, 'जिस दिन मेरे अंदर से ये भावना खत्म हो गई उस दिन मैं ये सोचूंगा अब जाने का समय आ गया है।' आईपीएल को लेकर गंभीर ने कहा कि पिछले 11 सालों में आईपीएल पहले से ज्यादा मुश्किल और चुनौती भरा हो गया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि अब कुछ हासिल करने के लिए नहीं रह गया है और यही बात मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। ऐसे में पहली बार गौतम गंभीर ने अपने संन्यास को लेकर घोषणा की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
