साल 2018 में 'रनमशीन' विराट कोहली ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत के कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2018 बेहतरीन साबित हुआ है। साल के आखिरी टेस्ट में मिली ऐतिहासिक जीत ने उनके लिए नए साल का जश्न और भी गाढ़ा कर दिया है। इन सबसे इतर एक बतौर बल्लेबाज कोहली जिस तरह से एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं उससे लगता है कि वे क्रिकेट में एक नया अध्याय लिख सकते हैं।

साल 2018 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
कोहली ने साल 2018 के कैलेंडर ईयर में 2,653 रन बनाए हैं जो सभी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने 69.81 के जबरदस्त औसत के साथ बल्लेबाजी करते हुए यह रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 160 रन नाबाद रहा। इसी के साथ कोहली लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा अंतराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। कोहली ने साल 2016 और 2017 में भी सबसे ज्यादा अंतराष्ट्रीय रन बनाए थे। तब उन्होंने क्रमशः 2,595 और 2,818 रन बनाए थे।

बतौर कप्तान गांगुली को पछाड़ा
इतना ही नहीं बतौर कप्तान भी वे खासे सफल रहे। साल 2018 भारत के लिए विदेशी जमीन पर खेले गए बड़े दौरों के नाम रहा। जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैड और ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच जीतने में सफलता हासिल की। विदेशों में जीत के मामले में कोहली ने अपने पूर्ववर्ती कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी कर ली है। दोनों के ही नाम अब 11 विदेशी टेस्ट जीत हो चुकी हैं।
मेलबर्न में टीम इंडिया की जीत के बाद बीयर पीते दिखे कोच रवि शास्त्री, यूजर्स ने किया ट्रोल

गांगुली से बेहतर कप्तान!
हालांकि कोहली के रिकॉर्ड गांगुली से काफी बेहतर हैं। क्योंकि गांगुली ने जहां 28 टेस्ट मैचों में ये 11 जीत हासिल की थी तो वहीं कोहली ने केवल 24 टेस्ट मैचों में ही ये उपलब्धि बनाई है। कोहली ने बतौर कप्तान भारत में 18 टेस्ट मैच जीते हैं और तीन ड्रा हुए हैं। खास बात यह है कि जब भी कोहली ने टॉस जीता तो भारत ने कभी भारत में टेस्ट मैच नहीं हारा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
