Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए पहले एशियाई आईसीसी अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के बारे में ..

कोलकाता। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का 75 वर्ष की अवस्था में रविवार की शाम कोलकाता के बिड़ला हार्ट रिसर्च सेंटर में निधन हो गया।

जानिए जगमोहन डालमिया के बारे में खास बातें

  • जगमोहन डालमिया का जन्म 30 मई 1940 को कोलकाता में मारवाड़ी बनिया फैमिली में हुआ था।
  • डालमिया ने कोलकाता के Scottish Church College से पढ़ाई की थी।
  • इन्होंने अपना करियर विकेटकीपर के तौर पर शुरू किया था।
  • डालमिया कोलकाता के क्रिकेट क्लब के लिए खेला करते थे।
  • इन्होंने खेलते हुए दोहरा शतक भी लगाया था।
  • इसके इतर इन्होंने अपने पिता के बिजनेस कंपनी एमए डालमिया को ज्वाइन किया और इस भारत की नंबर वन कंस्ट्रक्शन फर्म में तब्दील किया।
  • इन्ही की फर्म ने कोलकाता के एमपी बिड़ला प्लेनोटोरियम बनाया था जो कि साल 1963 में बनकर तैयार हुआ था।
  • साल 1979 में इन्होंने बीसीसीआई को ज्वाइन किया।
  • और साल 1983 में डालमिया बीसीसीआई को कोषाध्यक्ष बने। इसी साल भारत ने पहली बार विश्वकप जीता था।
  • 1997 मे जगमोहन डालमिया आईसीसी अध्यक्ष चुने गये, यह पहले एशियाई आईसीसी अध्यक्ष थे।
  • अपने खिलाड़ियों के लिए डालमिया किसी से भी भिड़ जाने वाला रवैया रखते थे, इसलिए वो खिलाड़ियों के जान हुआ करते थे।
  • 2000 में आईसीसी अध्यक्ष पद से हटने के बाद 2001 में वह बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे।
  • डालमिया ने 10 साल बाद इसी वर्ष मार्च में दूसरी बार बीसीसीआई के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था।
  • 2004 के विवादित बीसीसीआई चुनाव में डालमिया के नजदीकी रणबीर सिंह महेंद्र अध्यक्ष चुने गए हालांकि 2005 में शरद पवार के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद डालमिया को अपने विरोधियों का भी सामना करना पड़ा।
  • डालमिया को बीसीसीआई से पूरी तरह बाहर कर दिया गया, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।
  • डालमिया ने हालांकि कानूनी लड़ाई जीतने के बाद 2006 में दोबारा खेल प्रशासक के तौर वापसी की और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष चुने गए।
  • साल 2005 में डालमिया को International Journal of the History of Sports Achievement award से नवाजा गया था।
  • डालमिया की पत्नी का नाम पाथुरीघटा है और परिवार में उनकी एक बेटी और बेटा है।
  • तो कोच ना होकर भी कोच बन गये हैं डालमिया के चहेते रवि शास्त्री?

    Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
    Other articles published on Nov 13, 2017
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+