Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो कोच ना होकर भी कोच बन गये हैं रवि शास्त्री?

नई दिल्ली| भले ही भारत के पूर्व क्रिकेटर और स्टार कमेंटटेटर रवि शास्त्री अधिकारिक तौर पर टीम इंडिया के कोच ना हों लेकिन उनकी भूमिका कोच से कम नहीं है। यह कहना हमारा नहीं है बल्कि यह बात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी राजीव शुक्ला का बयान कह रहा है।

  • राजीव शुक्ला ने गुरुवार को कहा कि टीम निदेशक रवि शास्त्री के साथ भारतीय क्रिकेट टीम बेहद खुश है।
  • शुक्ला ने कहा कि वास्तव में रवि शास्त्री ने कोच का काम किया है और उन्हें अगले साल होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप तक टीम के साथ बने रहने के लिए कहा गया है।
  • हालांकि अभी शास्त्री केवल डायरेक्टर के तौर पर ही टीम इंडिया से जुड़े हैं लेकिन शुक्ला की बातों से लगता है कि उनका कोच बनना तय है।
  • हालांकि राजीव शुक्ला ने कहा कि रवि शास्त्री के बारे में कोई भी निर्णय बीसीसीआई की सलाहकार समिति लेगी।
  • मालूम हो कि सलाहकार समिति में सचिन तेंदुलकर, वी. वी. एस लक्ष्मण और सौरभ गांगुली हैं, जो कि कोच के बारे में मुहर लगायेंगे।
  • गौरतलब है कि रवि शास्त्री और टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली काफी क्लोज कहे जाते हैं और पहले भी खबर आयी थी कि विराट चाहते हैं कि कोच शास्त्री ही बनें?
  • लेकिन बांग्लादेश में टीम इंडिया की बुरी तरह से हार और कैप्टन धोनी और विराट के बीच की तकरार मीडिया में सुर्खियां बनी जिसके लिए शास्त्री के कोच बनने पर सवालिया निशान लग गये और मामला अटक गया।
  • चंदा कोचर और प्रेमजी से ज्यादा सैलरी मिलेगी रवि शास्त्री को

    Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
    Other articles published on Nov 13, 2017
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+