बीसीसीआई को मालामाल करने वाले डालमिया ने जाते-जाते भी किया महादान
कोलकाता। विदेशों में क्रिकेट के जरिये भारत को लोकप्रिय बनाने वाले बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया जाते-जाते भी दुनिया को अपनी रोशनी दे गये। जी हां जगमोहन डालमिया के अंतिम संस्कार से पहले उनकी आंखें दान की गई।
जगमोहन डालमिया की आंखें वनमुक्ता आई बैंक को दान की गई। डालमिया के इस महान दान की वजह से अब कोई और खूबसूरत दुनिया को देख पायेगा। मालूम हो कि बीसीसीआई को मालामाल करने वाले डालमिया ने ही नेत्रदान करने के लिए एक सामाजिक कार्यक्रम चलाया था। जिसके तहत ही उन्होंने अपने जाने के बाद अपने नेत्रों को दान कर दिया।
मालूम हो कि डालमिया का रविवार को निधन हो गया था। 75 वर्षीय डालमिया तो तीन दिन पहले बिड़ला हार्ट रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, हालांकि उनकी सर्जरी भी हुई थी लेकिन बावजूद इसके उनकी सांसों को दिल का साथ नहीं मिल पाया। सभी खेल दिग्गजों ने डालमिया के निधन को अपूर्णनीय-क्षति करार दिया है और अपनी संवेदना प्रकट की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
