Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ग्लेन मैक्ग्रा का बयान- एशेज दाैरान इंग्लैंड के लिए अहम साबित होगा ये खिलाड़ी

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 की विजेता टीम इंग्लैंड अब एशेज सीरीज के लिए ऑस्‍ट्रेलिया के साथ दो-दो हाथ करेगी। एक अगस्त से शुरू होने जा रही इस सीरीज में इंग्लैंड के लिए काैन सा खिलाड़ी अहम साबित होगा, इसका जवाब ऑस्‍ट्रेलिया के दिग्‍गज तेज गेंदबाज ग्‍लेन मैक्‍ग्रा ने दिया है। उनका मानना है कि 37 साल के तेज गेंदबाज जेम्म एंडरसन इंग्‍लैंड के लिए अहम साबित होंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब इंग्‍लैंड के माहौल में ड्यूक बॉल से गेंदबाजी की बात हो तो एंडरसन दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ बॉलर हैं।

ऐसा हुआ तो ऑस्ट्रेलिया की बढ़ेगी उम्मीदें

ऐसा हुआ तो ऑस्ट्रेलिया की बढ़ेगी उम्मीदें

मैक्‍ग्रा ने अखबार द सन को दिए एक इंटरव्‍यू में कहा, 'एंडरसन बड़े खिलाड़ी हैं। यदि वे इस सीरीज में असर छोड़ने में सफल रहें तो ऑस्‍ट्रेलिया की टीम मुश्किल में पड़ जाएगी। अगर ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी में उस पर हावी रहता तो इससे उसकी सीरीज जीतने की संभावना बढ़ जाएगी।' एंडरसन इस समय टेस्‍ट क्रिकेट में 600 विकेट हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने से महज 25 विकेट दूर हैं। भारत के खिलाफ सितंबर में ही उन्‍होंने मैक्‍ग्रा के 563 टेस्‍ट विकेट के आंकड़े को पीछे छोड़ा था।

VIDEO : बेन कटिंग का इंटरव्यू ले रहीं थी उनकी मंगेतर तो देखिए युवराज ने क्या किया

ड्यूक बॉल का मिलेगा फायदा

ड्यूक बॉल का मिलेगा फायदा

मैक्‍ग्रा ने कहा, 'एंडरसन ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो लगता नहीं कि टूट पाएगा। इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए किसी भी गेंदबाज को 150 या इससे अधिक टेस्‍ट खेलने होंगे। इस सीजन में एशेज सीरीज ऐसी ड्यूक बॉल से खेली जाएगी जिसकी सीम अधिक उभरी हुई है। मैक्‍ग्रा का मानना है कि एंडरसन और उनके नए बॉल के पार्टनर स्‍टुअर्ट ब्रॉड इसका फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।

कमिंस कर सकते हैं अच्छा

कमिंस कर सकते हैं अच्छा

ऑस्‍ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में मैक्‍ग्रा ने कहा, पैट कमिंस इस गेंद से अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यदि मिचेल स्‍टॉर्क 150‍ किमी प्रति घंटे के आसपास की रफ्तार से इसे स्विंग कराने में सफल रहे तो वे बेहद मारक बन जाएंगे। इंग्‍लैंड के मैदान पर ऑस्‍ट्रेलिया का हाल का टेस्‍ट रिकॉर्ड संतोषजनक नहीं रहा है। इंग्‍लैंड में हुए पिछले 19 टेस्‍ट मैचों में से ऑस्‍ट्रेलिया केवल तीन में ही जीत हासिल कर पाई है।

Story first published: Tuesday, July 30, 2019, 19:03 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+