बुमराह की स्पीड से डर गए थे एंडरसन, कोच ने किया खुलासा, आखिर क्या था ये मामला
नई दिल्लीः इंग्लैंड और भारत के बीच हाल ही में समाप्त हुए लॉर्ड्स टेस्ट मैच को आने वाले वर्षों में कई कारणों से याद किया जाएगा। सभी भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रसिद्ध टेस्ट मैच जीतने में मदद करने व्यक्तिगत भूमिका निभाई। अब भारत 1-0 से आगे है लेकिन तीन और मैच खेले जाने हैं, यानी सीरीज जीतने के लिए अभी लंबे समय तक ऐसा ही प्रयास करना होगा और यही भारत की असली टेस्ट है। फिलहाल इस समय टीम रिलेक्स है लेकिन जिस जीत ने यह आराम भारत को दिया है वह बहुत ही तनाव भरे माहौल के बीच हासिल हुई थी।
जेम्स एंडरसन अपनी उम्र में भले ही कितनी ही बूढ़े हो गए हों लेकिन लड़ने किलसने में वे अभी भी माहिर हैं। यहां जुबानी जंग की बात हो रही है जहां जसप्रीत बुमराह और जेम्स एंडरसन को आपस में उलझते हुए देखा गया।

फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने आखिरकार खुलासा किया-
यह घटना तीसरे दिन देर से हुई जब भारतीय अपनी पहली पारी में इंग्लैंड को आउट करने की कोशिश कर रहे थे। जसप्रीत बुमराह ने एंडरसन को 10 गेंद का ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने चार बार ओवरस्टेप किया। नो-बॉल तो बुमराह की शुरू से समस्या रही है। उस ओवर में, उन्होंने अनुभवी तेज गेंदबाज को कुछ छोटी पिच गेंदें डालीं। लंकाशायर के दिग्गज ने इसे अच्छी तरह से नहीं लिया और भारतीय तेज गेंदबाज के साथ शब्दों का युद्ध हुआ।
इस घटना का ड्रामा चार और पांचवें दिन और बढ़ गया क्योंकि दोनों टीमों के अन्य लोग इसमें शामिल हो गए। रविचंद्रन अश्विन के चैनल के एक यूट्यूब वीडियो में, भारतीय फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने आखिरकार खुलासा किया कि एंडरसन ने बुमराह से क्या कहा जिससे मामला बढ़ गया।
अश्विन का खुलासा, कोहली ने शमी-बुमराह पर ऐसा जश्न मनाया, इंग्लैंड ने फिर वहां लंच ही नहीं किया

एंडरसन को शिकायत थी, बुमराह ने उनको तेज स्पीड डाली
तीसरे दिन इंग्लैंड के आउट होने के बाद और खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में वापस जा रहे थे, तब एंडरसन ने बुमराह पर खूब छिंटाकशी की जिस पर भारतीय गेंदबाज ने किसी तरह अपनी मुस्कान कायम रखकर खुद को शांत बनाए रखा।
अश्विन के चैनल पर वीडियो के स्क्रीनशॉट को एक प्रशंसक द्वारा पलोड किया गया था। पता चला कि एंडरसन ने बुमराह से कहा था कि जब बाकी सब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने 80 या 85 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की लेकिन जैसे ही इंग्लैंड का नंबर 11 आया तो उन्होंने 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी शुरू की।
अश्विन का खुलासा, कोहली ने शमी-बुमराह पर ऐसा जश्न मनाया, इंग्लैंड ने फिर वहां लंच ही नहीं किया

बाद में बुमराह पर भी बाउसंर डाले गए-
यह भी पता चला कि बुमराह ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय एंडरसन के पास गए और कहा कि उन्होंने जो बाउंसर फेंके थे, वे जानबूझकर नहीं थे। अपने करियर की शुरुआत के बाद से, बुमराह ने एक अच्छी ऑन-फील्ड छवि बनाए रखी है और शायद ही कभी किसी खिलाड़ी से ज्यादा उलझते हों।
तीसरे दिन की घटना के बाद, एंडरसन को विराट कोहली के साथ मैदान पर बात करते हुए देखा गया, उस समय कोहली बैटिंग कर रहे थे। कोहली को यह कहते हुए सुना गया कि एंडरसन ने पिछले दिन बुमराह को गाली दी थी। पांचवें दिन जब बुमराह बल्लेबाजी करने उतरे तो इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण ने उन पर बाउंसर फेंके। बुमराह ने जोस बटलर के साथ भी बातचीत की। बुमराह ने बटलर और इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ियों से कहा था कि, मैं स्पीड के बारे शिकायत नहीं कर रहा था यार।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
