Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगर इस साल IPL नहीं हुआ तो क्या होगा? BCCI के कोषाध्यक्ष ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 13वां सीजन होगा या नहीं, इसपर अटकलें अभी भी बनी हुई हैं। टूर्नामेंट मार्च महीने के अंत में शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस के कहर के कारण इसे अनिश्चित्तकाल के लिए टाल दिया गया था। हालांकि अब फिर से क्रिकेट शुरू होने के आसार साफ हो रहे हैं। साथ ही चर्चा छिड़ गई है कि आईपीएल होना जरूरी है या फिर अक्तूबर में होने वाला आईसीसी टी20 विश्व कप। अगर इस बार आईपीएल नहीं होता है तो क्या होगा? इस सवाल का जवाब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने दिया है।

कही ये बात

कही ये बात

धूमल ने कहा, ''अगर आईपीएल नहीं होता है, तो क्रिकेट गतिविधियों को बनाए रखना मुश्किल होगा। यह बीसीसीआई के लिए सबसे बड़ा राजस्व प्रमुख है। आईपीएल और क्रिकेट की वजह से हम हर साल 2000 घरेलू मैच आयोजित करने में सक्षम हैं। यह घरेलू से लेकर जूनियर तक, अधिकारियों तक, हर क्रिकेटर के जीवन को प्रभावित करता है। यदि ऑस्ट्रेलिया इस वर्ष टी20 विश्व कप की मेजबानी करता है, तो हमने स्पष्ट रूप से इसे खेलने का मन नहीं बनाया है, लेकिन यदि ऐसा नहीं हो रहा है, तो सभी को जल्द ही सूचित किया जाना चाहिए ताकि हम आईपीएल को लेकर अन्य योजनाएं बना सकें।

BCCI पैसे के लिए परेशान नहीं है

BCCI पैसे के लिए परेशान नहीं है

इसके साथ ही धूमल ने यह भी साफ कर दिया कि बीसीसीआई पैसे को लेकर परेशान नहीं है, बल्कि अर्थव्यवस्था की बात है। धूमल ने कहा, ''कुछ लोगों का कहना है कि बीसीसीआई सिर्फ पैसे के लिए आईपीएल के बारे में परेशान है और हमारी आलोचना कर रहे हैं, लेकिन कोई भी इसके अर्थशास्त्र के हिस्से को समझने के लिए समय नहीं निकाल रहा है। यह केवल मनोरंजन के बारे में नहीं है, यह उस व्यवसाय के बारे में है जो इसे मिलता है और यह कई क्षेत्रों में रोजगार उत्पन्न करता है। यह कई क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा जो हमारे टूर्नामेंटों पर निर्भर हैं। और जाहिर है अगर आईपीएल होता है, तो खिलाड़ी की सुरक्षा सर्वोपरि होगी।''

डेल स्टेन के घर में तीन बार घुसे चोर, बोले- मेरी मां बहुत डर गई थी

फिर से टाला गया निर्णय

फिर से टाला गया निर्णय

बता दें कि आईपीएल और टी20 विश्व कप के भविष्य पर 10 जून को आईसीसी की बैठक होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। बैठक में यह तय करना था कि टी20 विश्व कप को स्थगित करना है या नहीं। अगर टी20 विश्व कप अगले साल तक जाता है तो फिर बीसीसीआई इस साल के अंत में आईपीएल करवाने के लिए तैयार है। बीसीसीआई स्टेडियम में बिना दर्शकों के टूर्नामेंट करवाने की सोच रहा है, बस इंतजार है तो आईसीसी के आखिरी फैसले का।

Story first published: Friday, June 12, 2020, 8:41 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+