oi-Vineet Kumar
नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से पैर पसार चुकी महामारी कोरोना वायरस की चुनौतियों से लड़ने के लिये भारत में रविवार (22 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगाया गया जिसको सफल बनाने के लिये सभी देशवासी एकजुट नजर आये। पीएम मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी, जिसमें सारा देश सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा और शाम 5 बजे हमारे डॉक्टर्स और उन अधिकारियों (जो कि इस बीमारी के बावजूद अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकते) के हौसले को सलाम करने के लिये अपने घरों में रहकरताली, थाली, शंख और घंटियां बजाने की अपील की थी।
और पढ़ें: कोरोना से बचने के लिए घर पर बंद डैरेन सैमी ने लिया अनोखा चैलेंज, जड़ दिया 'शतक'
पीएम मोदी की इस अपील का असर पूरे देश में देखने को मिला और जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कें और बाजार वीरान नजर आये। कोरोना के खिलाफ देश की एकजुटता को दिखाते हुए शाम 5 बजे सभी देश वासियों ने घरों और ऊंची इमारतों की बालकनी में आकर घंटी और तालियां बजाकर उन जवानों की हौसला अफजाई की, जो कोरोना के खिलाफ युद्धस्तर पर लड़ रहे हैं। इस कड़ी में खेल जगत ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए अपनी भागीदारी स्पष्ट की।
और पढ़ें: इस मामले में विराट कोहली का मुकाबला करना चाहते हैं हर्शल गिब्स
आइये एक नजर डालते हैं इन खिलाड़ियों के संदेश पर:
सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया ताली बजाने का वीडियो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आज सारा भारत घरों में रहते हुए एकजुट हुआ। हमने साबित किया कि घर पर रहते हुए भी अपने कर्तव्य को कैसे निभाया जा सकता है। आप सभी का धन्यवाद जिन्होंने खुद से पहले हम सबको रखा। जो प्रतिबद्धता हमने आज दिखाई इसे ऐसे ही जारी रखने की जरूरत है।
कोरोना से लड़ने के लिये सब साथ आयें
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी अपनी बालकनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए लिखा,' हम सभी खिड़की में इसलिये खड़े हैं ताकि उन लोगों को धन्यवाद कह सकें जो इस बीमारी से लड़ने के लिये एक साथ खड़े हुए हैं।'
सुरेश रैना ने भी वीडियो शेयर कर किया देश का धन्यवाद
क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह देखकर बहुत गर्व हो रहा है कि पूरा देश निर्देशों के पालन कर रहा है। सभी डॉक्टर्स, नर्स, सैनिकों और इस दौरान काम करने वाले सभी सपोर्ट स्टाफ को हमारा धन्यवाद।
आकाश चोपड़ा ने भी शेयर किया वीडियो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपनी बालकनी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने परिवार के साथ खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं।
आकाश चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सभी डॉक्टर्स का धन्यवाद दिया और लिखा थैंक्यू डॉक्टर्स
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, March 22, 2020, 19:58 [IST]
Other articles published on
Mar 22, 2020