For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वेलिंगटन टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह ने खोले अपने सीक्रेट, पुरानी बातों को किया याद

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत शुक्रवार से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज से पहले वेलिंगटन में बारिश ने अपनी हाजिरी लगानी शुरु कर दी है। गुरुवार को बारिश के चलते खिलाड़ी अभ्यास सत्र में भाग नहीं ले पाये। इसकी वजह से भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल मैदान से अलग कुछ मस्ती करते नजर आए।

और पढ़ें: इस स्टेडियम में बारिश हुई तो 20 मिनट में फिर हो सकता है खेल, BCCI ने शेयर की की फोटो

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें पेसर जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल रैपिड फायर राउंड खेलते नजर आ रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज 21 फरवरी से शुरू हो रही है जिसके लिए टीम इंडिया वेलिंग्टन में है।

और पढ़ें: सुरेश रैना का एमएस धोनी पर बड़ा खुलासा, बताया- क्या है T20 विश्व कप के लिये वापसी का प्लान

बुमराह-गिल ने बताया क्या है सबसे यादगार लम्हा

बीसीसीआई की ओर से शेयर किये गये इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के जीवन से जुड़े कुछ सीक्रेट सवाल पूछते हैं, इसमें पहला सवाल होता है अब तक के करियर का सबसे यादगार लम्हा।

इस सवाल के जवाब में जहां तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अंडर-19 टीम में यूपी के खिलाफ मैच को अपना सबसे यादगार लम्हा बताते हैं क्योंकि इस मैच में पहली बार उन्होंने करियर में 5 विकेट झटके थे।

वहीं शुबमन गिल अंडर-14 स्टेट के तहत खेलते हुए अपने पहले दोहरे शतक को यादगार लम्हा बताते हैं जिसकी वजह से उन्हें पहचान मिली।

बुमराह ने अपने यादगार लम्हे पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने तब क्रिकेट खेलना ही शुरू किया था और इसलिए, एक ही मैच में 5 विकेट लेना बड़ी बात लगी।

सबसे ज्यादा कौन सी एप का इस्तेमाल करते हैं

सबसे ज्यादा कौन सी एप का इस्तेमाल करते हैं

इसके बाद भी दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से कई मजेदार सवाल पूछते नजर आते हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह पूछते हैं कि सबसे ज्यादा हैशटैग कौन सा इस्तेमाल करते हैं तो शुबमन ने बता कि- थ्रो बैक थर्सडे।

अगले सवाल में दोनों खिलाड़ी बताते हैं कि वह अपने फोन में सबसे ज्यादा कौन सी ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इस पर शुबमन गिल ने 'इंस्टाग्राम' बताया तो जसप्रीत बुमराह ने 'यूट्यूब'।

जसप्रीत बुमराह को आखिरी मिस्ड कॉल किसने मारी

जसप्रीत बुमराह को आखिरी मिस्ड कॉल किसने मारी

दोनों खिलाड़ियों से पूछा गया कि उनके फोन पर आखिरी मिस्ड कॉल किसकी थी तो इस पर शुबमन गिल ने साथी नवदीप सैनी का नाम लिया तो जसप्रीत बुमराह ने अपनी मां का कॉल बताया।

आखिरी वेब सीरीज के सवाल पर बुमराह ने बताया कि सूट्स का लेटेस्ट एपिसोड जबकि शुबमन गिल ने पीकी ब्लाइंडर्स को बताया।

आखिरी मेसेज किसे भेजा तो बुमराह और गिल, दोनों ही इंटरव्यू वाले साथियों का नाम लेते हैं। पहली फ्लाइट कब और कहां के लिए पकड़ी तो बुमराह पुणे बताते हैं जब वह बच्चे थे। वहीं, गिल मुंबई कहते हैं जब वह अंडर-16 टीम में थे।

Story first published: Friday, February 21, 2020, 8:56 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+