For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बॉक्सिंग डे टेस्ट : बुमराह ने तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले एशियाई गेंदबाज

India Vs Australia 3rd Test: Jasprit Bumrah's Record in 2018 will put you in Shock | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में कंगारूओं को छक्के का ऐसा पंच मारा कि पूरी टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम 151 रनों पर धराशाई हो गई। बुमराह ने मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में हो रहे मैच में 33 रन देकर 6 विकेट झटकाए। इस सीरीज में अभी तक बुमराह भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कभी टी20 और वनडे महारथी माने जाने वाले बुमराह को भारत की ओर से टेस्ट आगाज दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर मिला था। तब से लेकर अब तक टॉप फार्म में चल रहे इस गेंदबाज ने कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज कर लिए है।

39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

मेलबर्न में बुमराह ने तीसरी बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। बुमराह ने इस साल खेले गए टेस्ट मैचों में अब तक कुल 45 विकेट लिए हैं। ऐसा करते ही उन्होंने एक 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुमराह अपने टेस्ट डेब्यू साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने भारतीय गेंदबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड 1979 में दिलीप डोशी के नाम था उन्होंने अपने डेब्यू वर्ष में तब 40 विकेट लिए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अब पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद हैं जिन्होंने 1996 में टेस्ट पदार्पण वर्ष में 37 विकेट लिए थे।

INDvs AUS: मयंक अग्रवाल का मजाक उड़ाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर को रवि शास्त्री का करारा जवाब

एशिया के पहले गेंदबाज होने का रिकॉर्ड

एशिया के पहले गेंदबाज होने का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका दौरे डेब्यू करने वाले बुमराह ने खुद को सीरीज की खोज साबित करके बता दिया था कि वे टेस्ट मैच में भी लंबी रेस के घोड़े हैं। मेलबर्न में 6 विकेट लेने के साथ ही बुमराह ने एक सुनहरा इतिहास रचा है। वे एक कैलेंडर साल में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। भारत ने इस साल के कैलेंडर वर्ष में जो विदेशी दौरे किए थे उसमें ये तीनों देश भी शामिल हैं। बुमराह ने तीनों ही विदेशी जमीनों पर अपना जलवा बिखेरकर भारत को एक गैर परंपरागत नैसर्गिक तेज गेंदबाज दिया है।

बुमराह के साल के तीन बार पांच विकेट

बुमराह के साल के तीन बार पांच विकेट

दक्षिण अफ्रीका दौरे से टेस्ट पदार्पण करने वाले बुमराह ने जोहांसबर्ग टेस्ट में अफ्रीकी टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 54 रन देकर पांच विकेट लिए थे। इसके बाद इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी बुमराह ने इंग्लिश टीम के खिलाफ टेंट ब्रिज में 85 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे पर उन्होंने 33 रन देकर 6 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल करते ही यह रिकॉर्ड बना दिया है। ऐसा करने वाले बुमराह पहले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं।

Story first published: Friday, December 28, 2018, 14:39 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+