For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शमी का यह रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए बुमराह, लगाया विकेट लेने का 'शतक'

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आीसीसीसी विश्व कप 2019 टूर्नामेंट में अपना आखिरी लीग मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरा। इस दाैरान श्रीलंका ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि उनका यह फैसला भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह से गलत साबित कर दिया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चाैथे ओवर की चाैथी गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। साथ ही उन्होंने अपने अंततरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट के 100 विकेट भी पूरे कर लिए।

लेकिन चूक गए शमी के रिकाॅर्ड

लेकिन चूक गए शमी के रिकाॅर्ड

बुमराह ने भले ही विकटों का शतक लगा दिया हो लेकिन वो इस दाैरान मोहम्मद शमी के रिकाॅर्ड को तोड़ने से चूक गए। दरअसल, बुमराह ने 57 मैचों में यह आंकड़ा छूआ था जबकि शमी ने महज 56 मैचों में ही 100 विकेट पूरे कर लिए थे। बुमराह अगर 55 मैचों में इस आंकड़े को छूते तो वह भारत की तरफ से सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाते। फिलहाल इस मामले में अभी भी शमी पहले स्थान पर हैं। शमी अभी तक खेले 67 मैचों में 127 विकेट निकाल चूके हैं।

मिकी आर्थर ने ICC से कहा- यह नियम बदलो, हम इसी कारण सेमीफाइनल से बाहर हुए

इरफान को छोड़ा पीछे

इरफान को छोड़ा पीछे

हालांकि याॅर्कर किंग बुमराह ने भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 100 विकेट निकालने के मामले में पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान को पीछे छोड़ दिया है। पठान ने 59 मैच खेलकर विकटों का शतक पूरा किया था।

सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय-

1. मोहम्मद शमी- 56 मैच

2. जसप्रीत बुमराह- 57 मैच

3. इरफान पठान- 59 मैच

4. जहीर खान- 69 मैच

4. जगवाल श्रीनाथ- 68 मैच

आग उगल रही हैं बुमराह की गेंदें

आग उगल रही हैं बुमराह की गेंदें

बता दें कि पिछले कुछ लंबे समय से बुमराह की तेज गेंदें पिच पर आग उगलती दिख रही हैं, जो उन्हें वनडे का नंबर-वन बाॅलर बनाई हुई हैं। बुमराह इस विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले 8 मैचों में 16 विकेट झटक चुके हैं। वह अपनी याॅर्कर के दम पर भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में कामयाब हुए।

पति शोएब मलिक के संन्यास के बाद पत्नी सानिया मिर्जा हुईं भावुक, लिखा इमोशनल पोस्ट

Story first published: Saturday, July 6, 2019, 17:10 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+