For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मिकी आर्थर ने ICC से कहा- यह नियम बदलो, हम इसी कारण सेमीफाइनल से बाहर हुए

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश को हराकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका। पाकिस्तान के 9 मैचों में 11 अंक हुए जबकि इंग्लैंड के भी, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया जबकि पाकिस्तान बाहर हो गया। सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने आईसीसी से नेट रन रेट के नियम बदलने की अपील की। कोच का कहना है कि नेट रन रेट से पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस नियम पर पुर्नविचार जरूरी है, क्योंकि इसी कारण हम सेमीफाइनल से बाहर हुए हैं।

हेड टू हेड पर करें विचार

हेड टू हेड पर करें विचार

आर्थर ने कहा, "मैं चाहूंगा कि आईसीसी हेड टू हेड (दो देशों के बीच खेले गए मुकाबले) पर विचार करे क्योंकि आज रात हम सेमीफाइनल में होते। यह निराशाजनक है क्योंकि यह हमारे केवल पहले मैच के कारण हुआ है, जिसमें हमें वेस्टइंडीज के खिलाफ हार मिली। हमारे पास आस्ट्रेलिया को हराने का मौका था, लेकिन ऐसा हो न सका।" उन्होंने आगे कहा कि सिस्टम ने हमारे साथ जो किया सो किया। लेकिन एक खराब मैच के बाद हम वापसी करने के लिए संघर्ष करते हैं। इसलिए यह बहुत निराशाजनक वाला ड्रेसिंग रूम है। ड्रेसिंग रूम में कोई बधाई नहीं क्योंकि हम उस योग्य नहीं हैं। चार टीमों को बधाई। मुझे लगता है कि उन्होंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला और उनमें से सर्वश्रेष्ठ टीम जीत सकती हैं। "

400 रन की हुई थी चर्चा

400 रन की हुई थी चर्चा

आर्थर ने यह भी स्वीकार किया कि टीम ने पहले बल्लेबाजी करने पर 400 से अधिक की कुल पोस्टिंग पर चर्चा की थी। मिकी आर्थर ने कहा, "मैं झूठ बोलूंगा अगर मैंने कहा कि यह चर्चा नहीं की गई थी। लेकिन मुझे लगता है कि हम कुछ ऐसा कर सकते थे, जिसका हम केवल आकलन कर सकते थे। हमने टॉस जीता जो कि अच्छी शुरुआत थी, 400 रन बनाना एक टारगेट था। आउट होकर पवेलियन लौटने पर फखर ने हमें बताया कि पिच धीमी है और स्कोर करना मुश्किल होगा।"

विश्व कप 2019 : बाबर आजम ने तोड़ा जावेद मियांदाद का 27 साल पुराना रिकाॅर्ड

पांचवें स्थान पर रही टीम

पांचवें स्थान पर रही टीम

बता दें कि सरफराज अहमद की कप्तानी नें पाकिस्तान टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही। बाबर आजम ने टीम के लिए 8 मैचों में सबसे ज्यादा 474 रन बनाए। पाकिस्तान का एक मैच बारिश के कारण रद्द किया गया था, जोकि श्रीलंका के खिलाफ था। वहीं आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज समझ दिखाते तो आसानी से मैच जीत सकते थे। इस मैच में आस्ट्रेलिया ने 307 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 45.4 ओवर में 266 पर ढेर हो गई थी।

Story first published: Saturday, July 6, 2019, 16:22 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+