मुंबई इंडियंस ने किया खुलासा, फाइनल मैच में बुमराह ने बनाया था एक और बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल-12 का खिताब जीत चुकी है। इस जीत के साथ ही यह यह आईपीएल में सबसे ज्यादा चार बार खिताब जीतने वाली टीम भी बन गई। मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जसप्रीत बुमराह विश्व कप में भी टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े हथियार माने जा रहे हैं।

बेमिसाल बुमराह-
बुमराह ने आईपीएल के फाइनल मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए थे। मजेदार बात यह है कि बुमराह ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया था जिसका खुलासा अब हुआ है। मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी गई। जसप्रीत बुमराह ऐसे केवल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल के फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।

गेंदबाजी के साथ बदला व्यक्तित्व भी-
आपको बता दें कि बुमराह ने इस मैच में जितना जान लगाकर गेंदबाजी की, उतना ही कम मुंबई के क्षेत्ररक्षकों ने उनका साथ दिया था। मुंबई की गेंदबाजी पारी के 17वें ओवर में शेन वॉटसन 55 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी उन्होंने एक कैच हवा में उछाल दिया जो राहुल चाहर से छूट गया। इस कैच के छूटने के बावजूद बुमराह ने अपनी मुस्काराहट खत्म नहीं होने दी। इससे राहुल चाहर का काफी हौसला बढ़ा क्योंकि वे इससे पहले भी वॉटसन का कैच छोड़ चुके थे।
|
एक अलहदा इंसान बुमराह-
ऐसा ही दूसरा वाकया बुमराह के अगले ओवर में हुआ, यह पारी का 19वां ओवर चल रहा था और बुमराह ने केवल पांच रन दिए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने खतरनाक ड्वेन ब्रावो को भी चलता कर दिया था। लेकिन इस ओवर की अंतिम गेंद पर विकेटकीपर डिकॉक ने बाई के चार रन दे दिए जो मुंबई के लिए बहुत ज्यादा भारी साबित हो सकते थे। डिकॉक इससे बहुत परेशान भी नजर आए। बुमराह ने डिकॉक के पास जाकर उनसे आराम से बातचीत की और साथ में हंसी-मजाक भी किया। इसके बाद डिकॉक काफी रिलेक्स नजर आए। बुमराह के इस व्यवहार की चारो ओर तारीफ हुई थी।
विश्व कप से पहले विराट ने शेयर की अपनी फोटो, युवराज सिंह ने उड़ाई जमकर खिल्ली
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
