बॉक्सिंग डे टेस्ट : टीम इंडिया की पेस तिकड़ी ने कैलेंडर ईयर 2018 में अपने नाम किया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत का मौजूदा तेज गेंदबाजी आक्रमण अब तक का सर्वश्रेष्ठ भारतीय पेस अटैक माना जा रहा है। ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और बुमराह की घातक पेस तिकड़ी ने इस साल दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में यादगार प्रदर्शन किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट में शनिवार को इस जोड़ी ने रिकॉर्ड बना दिया है। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जो भारत के लिए बेहद गौरव की बात है क्योंकि स्पिनरों के देश माने जाने वाले भारत की मजबूती तेज गेंदबाजी कभी नहीं रही। लेकिन इस साल मामला पलट गया है।

वेस्टइंडीज के खूंखार गेंदबाजों को पछाड़ा

वेस्टइंडीज के खूंखार गेंदबाजों को पछाड़ा

ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने एक कैलेंडर साल 2018 में कुल 131 टेस्ट विकेट हासिल किए। जिसमें बुमराह ने 9 टेस्ट में 46, शमी ने 12 टेस्ट में 46 और ईशांत शर्मा ने 11 टेस्ट में 39 विकेट लिए हैं। ये आंकड़े बॉक्सिंग डे टेस्ट की दूसरी पारी में चल रही भारतीय गेंदबाजी तक के हैं। इसी के साथ यह तिकड़ी वेस्टइंडीज के दिग्गजों का 34 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो चुकी है। 34 साल पहले विडींज के तेज गेंदबाजों जोएल गार्नर, माइकल हॉल्डिंग और मैल्कम मार्शल ने साल 1984 में 130 विकेट लिए थे।

बॉक्सिंग डे टेस्ट: मेलबर्न टेस्ट में विराट कोहली ने इस अश्लील शब्द पर क्यों झुकाया अपना सिर?

घातक इंडियन बॉलिंग अटैक

घातक इंडियन बॉलिंग अटैक

इस मामले में अब विंडीज जोड़ी दूसरे नंबर पर आ गई है। जबकि तीसरे नंबर दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों की तिकड़ी है। साल 2008 में डेल स्टेन, मखाया नतिनी और मोर्ने मोर्कल ने 123 विकेट लिए थे। इसके अलावा पूरी भारतीय बॉलिंग की बात करे तो भी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन हुआ है। भारतीय गेंदबाजों ने 2018 में कुल 14 टेस्ट मैचों में 257 विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछला रिकॉर्ड 1979 में बना था जब 17 टेस्टों में भारतीय गेंदबाजों ने 237 विकेट लिए थे।

बूम बूम बूमराह...

बूम बूम बूमराह...

जसप्रीत बुमराह ने इस साल मौजूदा पेस बैटरी की अगुवाई करते हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। वे टेस्ट डेब्यू साल में सबसे ज्यादा विकेट (45 विकेट) लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने थे। इतना ही नहीं बुमराह ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी जमीन पर एक पारी में पांच या पांच से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया था।

Story first published: Saturday, December 29, 2018, 13:59 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+