Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जसप्रीत बुमराह ने किया खुलासा, जानें क्यों लेते हैं छोटा रन अप

नई दिल्ली। मौजूदा समय में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। पिछले कुछ सालों में बुमराह ने अपनी शानदार यॉर्कर और धीमी गेंदों से विपक्षी टीम को परेशान करने में सफल रहे हैं। इस बीच बुमराह का गेंदबाजी एक्शन काफी अलग है जिसका उन्हें फायदा भी मिलता है। क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि बुमराह का यह एक्शन उनके फिटनेस पर असर डाल सकता है।

और पढ़ें: साक्षी धोनी का खुलासा, आखिर क्यों #DhoniRetires ट्रेंड होने पर किया था ट्वीट डिलीट

इस बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी के पोडकास्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलक के साथ शिरकत की जहां पर उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर अपने विचार रखे और गेंदबाजी से जुड़े कई मुद्दों पर अपने विचार रखे।

और पढ़ें: जब सचिन-हरभजन ने सौरव गांगुली को बनाया अप्रैल फूल, कप्तानी छोड़ने वाले थे 'दादा'

जसप्रीत बुमराह ने सब कुछ खुद से सीखा, नहीं ली ट्रेनिंग

जसप्रीत बुमराह ने सब कुछ खुद से सीखा, नहीं ली ट्रेनिंग

मौजूदा समय में अगर किसी खिलाड़ी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल होना है तो उसे बचपन से ही काफी ट्रेनिंग की जरूरत होती है। लेकिन इस पॉडकास्ट के दौरान बुमराह ने खुलासा किया कि उन्होंने आज तक इसको लेकर कोई ट्रनिंग नहीं ली, जो कुछ भी सीखा , खुद से ही सीखा।

अपनी गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए बुमराह ने कहा, 'मूल ​​रूप से, मुझे कभी भी कोचिंग नहीं मिली। मैंने कोई प्रोफेशनल कोचिंग सेंटर या शिविर नहीं अटैंड किया। आज तक, मैंने सब कुछ, टीवी, वीडियो के माध्यम से खुद ही सीखा है। मेरे गेंदबाजी एक्शन का कोई उचित कारण नहीं है।'

इस वजह से रखते हैं छोटा रन अप

इस वजह से रखते हैं छोटा रन अप

उल्लेखनीय है कि जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों और पूर्व तेज गेंदबाजों का मानना है कि उन्हें अपने बॉलिंग एक्शन को बदलने की जरूरत हैं। इतना ही नहीं कई लोगों का मानना है कि उनके एक्शन के चलते ही स्ट्रेस फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था। हालांकि इन सब को लेकर बुमराह ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी और यह भी बताया कि वह गेंदबाजी के दौरान छोटा रन अप क्यों रखते हैं।

उन्होंने कहा, 'मैंने कभी ऐसे लोगों की बात नहीं सुनी, जिन्होंने बताया कि मेरे बॉलिंग एक्शन को बदलने की जरूरत है, अगर मुझे आत्म विश्वास हो सकता है, तो ताकत को विकसित करते रहना चाहिए। मैं अपने घर के पीछे बने मैदान में खेलता था। मेरा रन-अप इस वजह से ऐसा है क्योंकि हमारे पास इतनी जगह नहीं थी, इसलिए यह (8 स्टेप रन अप) सबसे लंबा रनअप है मेरा, शायद यही कारण है कि मेरा रनअप इतना छोटा है। मैंने लंबे समय तक रन-अप और कुछ भी नहीं बदलने की कोशिश की है, गति अभी भी वैसी ही है, इसलिए इतना ही दौड़ना है।'

पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं जसप्रीत बुमराह

पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं जसप्रीत बुमराह

गौरतलब है कि भारतीय टीम के सबसे शानदार गेंदबाज को पिछले साल स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से जूझना पड़ा जिसके चलते उनके पीठ की सर्जरी हुई और वह काफी समय तक मैदान से दूर रहे। आखिरकार बुमराह ने इस साल श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में आयोजित हुई टी20 सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ वापसी की, हालांकि इस दौरान वह उस लय में नजर नहीं आये जिसके लिये वह जाने जाते हैं।

न्यूजीलैंड दौरे पर भी वह विकेटस निकालने में संघर्ष करते नजर आये, हालांकि भारतीय टीम के लिहाज से उनका फिट रहना जरूरी है, क्योंकि अगर वह फिट रहेंगे तो जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगे।

Story first published: Tuesday, June 2, 2020, 15:58 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+