साक्षी धोनी का खुलासा, आखिर क्यों #DhoniRetires ट्रेंड होने पर किया था ट्वीट डिलीट
नई दिल्ली। पिछले साल विश्व कप के बाद से लगातार मैदान से दूर चल रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के संन्यास को लेकर आये दिन अटकलें जोर पकड़ती रहती हैं। हालांकि न तो धोनी की ओर से और न ही बीसीसीआई की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान आया है। इस बीच बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर अचानक से ही #DhoniRetires ट्रेंड करने लगा जिसके बाद उनके फैन्स को लगा कि शायद धोनी ने संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि एमएस धोनी की पत्नी ने कुछ देर बाद ही इन अफवाहों को गलत बताते हुए साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है, जिसके बाद उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
रविवार को साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एंकर रूफा रमानी से बात करते हुए खुलासा किया कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ उस दिन जिसके चलते उन्होंने पहले ट्वीट किया और फिर डिलीट कर दिया।
और पढ़ें: इशांत शर्मा ने बताया क्यों पसंद है विराट का साथ, करियर के इस पड़ाव पर कैसा हो रहा महसूस
उन्होंने कहा, 'मैं और धोनी, कभी भी ट्विटर पर न्यूज को फॉलो नहीं करते हैं। यहां तक कि उस दिन भी नहीं जब #DhoniRetires हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। मेरी एक दोस्त ने मुझे मैसेज किया कि ये हो क्या रहा है। मेरी दोस्त भी मुझे अच्छे से जानती है कि हम अफवाहों पर न ही ध्यान देते हैं और न ही उसपर कोई रिएक्शन देते हैं। हालांकि जब उसने यह सूचना दी तो मैंने अफवाह फैलाने वालों को सबक सिखाने के लिए ट्वीट किया था। एक बार जब यह काम हो गया तो डिलीट करना सही लगा क्योंकि इस बात पर मैं जोर नहीं देना चाहतीं थीं।'
गौरतलब है कि साक्षी धोनी ने पूर्व कप्तान के संन्यास की खबर फैलान वाले लोगों पर निशाना साधते हुए लिखा था कि यह बात कोरी अफवाह है। मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन के दौरान लोगों की मानसिक स्थिति में असंतुलन आ गया है। ऐसे लोगों के लिये मेरी यह सलाह है कि प्लीज अपनी जिंदगी जीना शुरू करें।
और पढ़ें: जब सचिन-हरभजन ने सौरव गांगुली को बनाया अप्रैल फूल, कप्तानी छोड़ने वाले थे 'दादा'
आपको बता दें कि सीएसके के साथ इस लाइव सेशन के दौरान साक्षी धोनी ने पूर्व कप्तान के बाइक कलेक्शन से लेकर उनके क्रिकेट की सुनहरी यादों के कई किस्से भी शेयर किये।
देखें वीडियों:
View this post on InstagramA post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
